Headlines

थाना करहिया पुलिस की अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्यवाही

 

थाना करहिया पुलिस ने एक तस्कर को पकड़कर उससे हाथ भट्टी की बनी करीब 65 लीटर कच्ची अवैध शराब की जप्त

ग्वालियर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 07.12.2025 को थाना करहिया पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति 02 बड़ी-बड़ी केनों में शराब रखकर नई नहर स्याऊ पर बेच रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा थान करहिया पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नगाइच के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करहिया उनि0 संजू सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति प्लास्टिक की 02 केनों में रखी शराब की बिक्री करता हुआ दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रिंकू बघेल पुत्र शिवद‌याल बघेल उम्र 30 साल निवासी स्याऊ, थाना करहिया जिला ग्वालियर का होना बताया। मौके पर मिली दो केनों को खोलकर चेक किया तो उनमें हाथ भट्टी की बनी करीब 65 लीटर कच्ची शराब भरी हुई मिली। पकड़े गये आरोपी का यह कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का दण्डनीय पाया जाने से आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक की कट्टी (केन) एक में करीबन 30 लीटर एवं दूसरी में करीब 35 लीटर कुल 65 लीटर कीमती लगभग 13 हजार रूपये की हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब विधिवत जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ थाना करहिया में अप0क्र0-109/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अवैध शराब के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूका :- दो प्लास्टिक की कट्टी (केन) में कुल 65 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती लगभग 13 हजार रूपये की जप्त।

सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी करहिया उनि0 संजू सिंह यादव, सउनि0 गंगा सिंह, प्र.आर0 हरि मोहन शर्मा, आर0 उमेश गोदनिया, आर0 रामगोपाल गुर्जर, आर0 जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

0Shares
hacklink satın al matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş ngsbahis perabet perabet giriş