Headlines

अनुपम पाण्डेय को हटाओ, नगर निगम बचाओ: सतना में गरीब सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी, भ्रष्टाचार की जांच की मांग अनुपम पाण्डेय को मूल विभाग में वापस नहीं भेजे जाने तक आंदोलन जारी रहेगा : गरीब सेना

अनुपम पाण्डेय को हटाओ, नगर निगम बचाओ: सतना में गरीब सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी, भ्रष्टाचार की जांच की मांग

अनुपम पाण्डेय को मूल विभाग में वापस नहीं भेजे जाने तक आंदोलन जारी रहेगा : गरीब सेना

सतना। गरीब सेना ने आज नगर पालिक निगम में सहायक प्रभारी निरीक्षक राजस्व विभाग अनुपम पाण्डेय को जोन क्र० 4 से तत्काल हटाकर मूल विभाग में भेजे जाने एवं उसके द्वारा की गई अनियमितताओं की जांच कराने की मांग को लेकर हनुमान नगर नई बस्ती स्थित नगर पालिक निगम जोन० क्र० 04 कार्यालय के समक्ष 20 अप्रैल सोमवार सुबह 11 बजे से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद शाम 5 बजे कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सौरभ मिश्रा को सौंपा।

गरीब सेना ने कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि नगर निगम के जोन क्रमांक 04 के वार्डवासी जब टैक्स जमा करने नगर निगम के जोन क्र० 04 के कार्यालय में जाते हैं, तो वहां पदस्थ सहायक प्रभारी राजस्व निरीक्षक अनुपम पाण्डेय द्बारा “आज टैक्स जमा नहीं कर पाऊंगा, मेरे पास समय नहीं है, कल आना” कहा जाता है। श्री पाण्डेय करदाताओं व जनप्रतिनिधियों से गुण्डागर्दी के साथ पेश आते हैं। उनके दवारा गाली-गलौच एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जाता है व अभद्रता का व्यवहार किया जाता है। अनुपम पाण्डेय का मूल विभाग उप स्वच्छता पर्यवेक्षक है, जो राजस्व विभाग के किसी पद के योग्य नहीं है।

पूर्व पार्षद महिंद वर्धन ने कहा कि गरीब सेना ने 02 अप्रैल 2026 को निगम आयुक्त को अनुपम पाण्डेय को जोन क्र० 4 से हटाकर उसके मूल विभाग (सफाई विभाग) में वापस भेजे जाने, अभद्रता किए जाने एवं उसके कार्यवधि में हुई अनियमितताओं की जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था लेकिन आयुक्त द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके विरोध में गरीब सेना 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे नगर निगम के जोन क्र० 4 कार्यालय के समक्ष धरना दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में आप जिलाध्यक्ष डा० अमित सिंह, आप जिला संगठन मंत्री सुखेंद्र सिंह, एड० के० पी० पाल, पूर्व पार्षद महिंद वर्धन सिद्धार्थ पप्पू, गरीब सेना के जिलाध्यक्ष व पूर्व जनपद सदस्य सुदामा प्रजापति, जे० पी० कुशवाहा, शैलेंद्र गुप्ता, अशोक कुशवाहा, जगत कुशवाहा, मुन्नू जायसवाल, शेखर सिंह राणा, योगेश कुशवाहा, रामलाल साहू, श्यामू विश्वकर्मा, रामसिया कुशवाहा, विनय तिवारी, श्याम कली सोकत, अरूण साकेत, हीरालाल कुशवाहा, प्रीति चौधरी, चंदा साकेत, राजकुमार साकेत, भैयालाल कुशवाहा, इंद्रजीत वैरागी, केदार कुशवाहा, मंगल यादव, रावेंद्र कुशवाहा, रामकृष्ण विश्वकर्मा, बालेश कुशवाहा, केदार कुशवाहा, श्यामलाल कुशवाहा, भरत कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, रामयश कुशवाहा, रामदास चौधरी, जगन्नाथ चौधरी, अरूण रैकवार, सुमन ग़ुप्ता, आशीष चौधरी, एड० उमेश राव दिनकर, समीर वर्मा, दिनकर साकेत, अतुल वर्मा, सौखीलाल चौधरी, सेमसेन चौधरी, कमलेश चौधरी, लालमन चौधरी, धर्मपाल डोहर, अभिशेक रजक, केशकली साकेत, राजेश विश्वकर्मा, सुनीता साकेत, नारायण चौधरी, जयलाल साकेत, उषा यादव, राजन वर्मा, कुलदीप कुशवाहा, आनंद कुमार महाजन, सुनील कुशवाहा, राज कोल, राधिका सेन, पारसनाथ वर्मा, बाबूलाल कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, राकेश वर्मा, रवि वर्मा, श्यामलाल कुशवाहा, सन्तू तिवारी, राजमन साहू, विमलेश कुशवाहा, सहित गरीब सेना व स्थानीय नागरिक आदि शामिल थे।

0Shares
hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş