इंदौर में रविवार को 21 लाख पौधारोपण और 51 हजार जल संचयन अभियान की शुरूआत, मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल ने किया पौधारोपण.
मध्य प्रदेश के स्वच्छ शहर इंदौर में रविवार को एक पेड़ मां अभियान के तहत लगाए गए पौधे. इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल इंदौर पहुंचे. जबकि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहले से ही इंदौर में मौजूद थे. नेताओं सहित लोगों ने शहर में 21 लाख पौधे लगाए. इसके साथ ही 51 हजार वर्षा जल संचयन ईकाई लगाने का महाअभियान भी शुरु हुआ.
इंदौर में 21 लाख पौधारोपण व 51 हजार जल संचयन अभियान की जानकारी देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘एक पेड़ मां’ के नाम 3.0′ के अंतर्गत इस साल इंदौर शहर और उसके आसपास के इलाकों में 21 लाख पौधों का रोपण किया गया. इस अभियान में 6 से लेकर 10 फीट तक के पौधे रोपे गए. जिससे उनके जीवित रहने की संभावना ज्यादा रहेगी और वे कम समय में हरे-भरे वृक्ष बन जाएंगे.”
इंदौर पहले ही 51 लाख पौधारोपण का बना चुका रिकॉर्ड
इंदौर शहर और आसपास सभी जगहों पर 51 लाख से ज्यादा पौधे लगे थे. इंदौर की जनता ने रेवती रेंज पर 12 लाख 40 हजार 17 पेड़ लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. इस साल हम 21 लाख पौधे लगा रहे हैं. वृक्षारोपण अभियान वैसे 5 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है और अभी तक ढाई लाख पौधों को रोपण किया जा चुका है. 12 जुलाई रविवार से एक पेड़ मां के नाम अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया. इसके तहत बीएसएफ कैंपस बुढ़ानिया में 1 लाख पौधों को रोपने की शुरुआत हुई.
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पहले साल हमने 51 लाख, दूसरे साल 15.30 लाख पौधे लगाए और अब तीसरे साल हम 21 लाख पौधों का रोपण कर रहे हैं.
देव गुराड़िया के पीछे टेकरी पर 1 लाख से ज्यादा पौधे, राऊ तालाब के किनारे 10 हजार, सिरपुर तालाब के पीछे 1 लाख ऐसे अलग अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाएगा.

