Headlines

माँ की ममता…. अंतिम सांस तक साथ निभाने वाला अटूट प्रेम……….

माँ की ममता….

अंतिम सांस तक साथ निभाने वाला अटूट प्रेम……….

बरगी डेम के दर्दनाक हादसे के 15 घंटे बाद सामने आई यह हृदयविदारक तस्वीर केवल एक दृश्य नहीं, बल्कि माँ के उस अटूट प्रेम की गवाही है, जिसे शब्दों में बाँध पाना असंभव है, यह तस्वीर हर उस दिल को झकझोर देती है, जो ममता के अर्थ को समझता है….

मौत जब सामने खड़ी थी, जीवन की डोर जब कमजोर पड़ रही थी, तब भी एक माँ ने हार नहीं मानी, उसने अपने बेटे को अपनी बाहों में इस तरह समेटे रखा, जैसे दुनिया की हर विपत्ति से उसे बचा लेगी,

वह क्षण केवल एक हादसा नहीं था, बल्कि त्याग, साहस और निस्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा था, जहाँ माँ ने अपने अस्तित्व से पहले अपने बच्चे को रखा….

सुना है माँ का प्रेम किसी शर्त, किसी सीमा या किसी परिस्थिति का मोहताज नहीं होता, वह हर दर्द सहकर भी अपने बच्चे के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती है, और जब विपत्ति का साया गहराता है, तब वही माँ सबसे मजबूत ढाल बन जाती है, चाहे इसके लिए उसे अपनी अंतिम सांस ही क्यों न देनी पड़े…

आज भले ही माँ और बेटा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह तस्वीर अमर हो चुकी है, वह हमें याद दिलाती है कि माँ केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि ईश्वर का सबसे पवित्र, सबसे सजीव स्वरूप है, जो हर हाल में अपने बच्चे के साथ खड़ा रहता है, अंत तक… हमेशा……….

विनम्र श्रद्धांजलि………….

0Shares