Headlines

संध्या सिंह ने एमबीबीएस प्रथम श्रेणी मेें उत्तीण कर जिला का नाम किया रोशन देश भर में प्रसिद्ध लकवा एवं बात रोग चिकित्सक डॉ अवधराज सिंह की है पुत्री

संध्या सिंह ने MBBS प्रथम श्रेणी मेें उत्तीण कर जिला का नाम किया रोशन

देश भर में प्रसिद्ध लकवा एवं बात रोग चिकित्सक डॉ अवधराज सिंह की है पुत्री

सतना। इटमा नदी तीर अमरपाटन रोड सतना निवासी संध्या सिंह ने आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन से एमबीबीएस की फायनल परीक्षा में 69 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है । डॉ.अवधराज सिंह व श्रीमती सुनीता की सुपुत्री संध्या सिंह ने इस शानदार सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,गुरूजनों व परिवारजनों को देते हुए उनके प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। संध्या सिंह ने चिकित्सा सेवा को अपनी प्राथमिकता देते हुए बताया कि बतौर एक चिकित्सक वे मरीजों की देखभाल करेंगी साथ ही इसे व्यवसायिक रूप न देते हुए एक सेवा भाव के साथ मरीजों को प्राथमिकता देंगी। चूंकि इनके पिता डॉ.अवधराज सिंह भी पेशे से चिकित्सक है उनके कार्यो में सहयोग करेंगी।

0Shares