दतिया में चंद्रशेखर आज़ाद की हुंकार, दामोदर सिंह यादव के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब किला चौक की विशाल जनसभा में संविधान, सामाजिक न्याय और बहुजन अधिकारों का मुद्दा रहा केंद्र में
दतिया में चंद्रशेखर आज़ाद की हुंकार, दामोदर सिंह यादव के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब किला चौक की विशाल जनसभा में संविधान, सामाजिक न्याय और बहुजन अधिकारों का मुद्दा रहा केंद्र में
दतिया में चंद्रशेखर आज़ाद की हुंकार,दामोदर सिंह यादव के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
किला चौक की विशाल जनसभा में संविधान, सामाजिक न्याय और बहुजन अधिकारों का मुद्दा रहा केंद्र में
दतिया। दतिया के ऐतिहासिक किला चौक पर आयोजित आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की विशाल जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के समर्थन में जनता से मतदान की अपील की। जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही, जिसे पार्टी नेताओं ने परिवर्तन के समर्थन का संकेत बताया।
अपने संबोधन में चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि यह चुनाव केवल एक प्रत्याशी को जिताने का नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय, समानता, बहुजन सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का चुनाव है। उन्होंने मतदाताओं से दामोदर सिंह यादव को विजयी बनाकर संविधान की आवाज़ को मजबूत करने का आह्वान किया।
सभा में उपस्थित पार्टी नेताओं ने कहा कि दामोदर सिंह यादव ऐसे प्रत्याशी हैं जो क्षेत्र की जनता के अधिकारों, युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने दावा किया कि जनसभा में उमड़ी भीड़ जनता के बढ़ते समर्थन का संकेत है।
इस अवसर पर आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र सिंह भाटी, केंद्रीय प्रभारी एम.एल. तोमर, प्रदेश प्रभारी विनोद अंबेडकर तथा मध्य प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी भाग लिया।
जनसभा के दौरान पार्टी नेताओं ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक तरीके से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि उपचुनाव क्षेत्र के भविष्य की दिशा तय करेगा।
दतिया की इस जनसभा ने उपचुनाव के राजनीतिक माहौल को नई गति दे दी है। अब सभी की निगाहें मतदान और उसके परिणामों पर टिकी हैं।