“उचेहरा में स्वास्थ्य सेवा का महाकुंभ” कांग्रेस की पहल पर उमड़ा जनसैलाब, 325 मरीजों का हुआ निःशुल्क परीक्षण
उचेहरा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के बीच कांग्रेसजनो ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए दत्तू बाबा के सामने बॉउली चौराहा में आयोजित विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर ने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। शिविर में इतनी भीड़ उमड़ी कि पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा होती रही।
डॉ. रश्मि सिंह एवं डॉ. अरुणेंद्र सिंह के नेतृत्व एवं कांग्रेसजनो पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरीश ताम्रकार, उमेश गौतम, आदित्य प्रताप सिंह, मुबारक अली भूरा, रंगी ताम्रकार,सोनू पांडेय,रामनरेश सिंह, मनोज वर्मा, ददुआ सेन, अखिलेश सिंह,रामसूरेंद्र सिंह,रघुनंदन चौधरी के विशेष सहयोग से आयोजित इस मेगा कैंप में रिकॉर्ड 325 मरीजों की जांच की गई, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सदगुरु सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वाधान में विशेषज्ञों की टीम द्वारा गहन परीक्षण के बाद 43 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिससे कई लोगों की रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है।
सबसे खास बात यह रही कि डॉ रश्मि सिंह द्वारा 80 जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जिससे उन्हें तुरंत राहत मिली। साथ ही सैकड़ों लोगों का ब्लड प्रेशर (BP) परीक्षण कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। मरीजों ने कहा कि पहली बार इस स्तर पर इतनी बड़ी स्वास्थ्य सेवा उनके क्षेत्र में पहुंची है। लोगों ने इसे गरीबों के लिए वरदान बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ रश्मि सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल शिविर लगाना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक इलाज पहुंचाना है और भविष्य में भी ऐसे बड़े शिविर आयोजित किए जाएंगे।











