Headlines

हम मां बहन बेटी से तो बहुत प्यार करते है लेकिन बहु दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराती है ये सोच जिस दिन बदल गई समाज प्रोग्रेसिव हो जायेगा: आईजी गौरव राजपूत

हम मां बहन बेटी से तो बहुत प्यार करते है लेकिन बहु दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराती है ये सोच जिस दिन बदल गई समाज प्रोग्रेसिव हो जायेगा: आईजी गौरव राजपूत

     रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने जन चौपाल की शुरुआत सीधी जिले के चुरहट ग्राम पचखोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज को एक बड़ा संदेश देते हुए कहा कि हमें सिर्फ अपनी सोच को बदलना है और हमारा समाज प्रोग्रेसिव हो चलेगा। हम अपनी मां से बहुत प्यार करते है बहन की बड़ी आवभगत करते है बेटी को बड़ा दुलार देते है लेकिन जब बात उसे बहु के रूप में स्वीकार करने की आती है तो वह बहु के रूप में हमारे खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराती है ये समाज के लिए बड़े चिंतन का विषय है। आईजी राजपूत ने कहा कि महिलाएं समाज का मजबूत स्तंभ है इसलिए वे सम्मान की हकदार है और जिस दिन समाज इस बात को स्वीकार कर लिया समाज प्रोग्रेसिव हो जायेगा। आईजी गौरव राजपूत ने कहा कि जिस दिन हम बहु को बेटी के रूप में स्वीकार कर लिया दहेज प्रताड़ना के प्रकरण दर्ज होना समाप्त हो जायेगा।

0Shares