सैकड़ो व्यापारियो ने लिया चेम्बर की सदस्यता
चेम्बर का होली मिलन समारोह 8 मार्च को
सतना! विन्ध्य चेम्बर आॅफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज सतना की कार्यकारिणी समिति की बैठक गुरूवार को सायं 04 बजे चेम्बर सभागार सतना मे चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।
चेम्बर मंत्री हरिओम गुप्ता ने बताया कि बैठक मे विन्ध्य व्यापार मेला 2025 की सफलता पर विस्तृत चर्चा की गई व सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चेम्बर का होली मिलन समारोह 8 मार्च 2026 को आयोजित किया जायेगा एवं बताया कि आगामी कार्य योजनाओ के संदर्भ मे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये एवं जानकारी देते हुए बताया कि विन्ध्य व्यापार मेला 2025 की सफलता को देखते हुए व चेम्बर द्वारा व्यापारिक हितो के कार्यो को देखते हुए एवं चेम्बर पदाधिकारियो के सहयोग से प्रभावित होकर सैकड़ो व्यापारियो ने चेम्बर की सदस्यता ली।
चेम्बर की कार्यकारिणी सदस्य संजय अग्रवाल के पिता श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल एवं चेम्बर के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य विजय गेलानी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मंत्री हरिओम गुप्ता, सहमंत्री कमल कुमार पुरस्वानी, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य कार्यकारिणीे सदस्य हिमांशु सिंह अरोरा, संजय अग्रवाल, चितेश ठक्कर, दिलीप सोनी, अग्रवाल राकेश ‘रिन्कू‘, अनिल कुमार मोटवानी, संदीप गुप्ता, चंद्रभान दासानी, मनीष अग्रवाल, विपिन आर त्रिपाठी, सुरेश बाषाणी, धर्मेन्द्र गोयल, केशव माखीजा, संजय अग्रवाल ‘‘आशीर्वाद’’ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


