सतना। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने संगठन के भीतर अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा कड़ा कदम उठाया है। संगठन विरोधी गतिविधियों और कार्य में लापरवाही के चलते सतना जिला प्रभारी सुरेंद्र कुमार भारती को उनके पद से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।
रीवा संभाग संयोजक विजय वर्मा द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, भारती पर संगठनात्मक कार्यों में निरंतर लापरवाही बरतने, सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन न कर पाने और लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में निष्क्रिय रहने के गंभीर आरोप लगे हैं।