17 मई को सोहावल ब्लाक के छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान बैठक में लिया गया निर्णय
सतना गोरेलाल प्रजापति जिला संघ संरक्षक एवं जिला प्रवक्ता जी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रजापति कुम्हार संघ सतना ब्लाक सोहावल की बैठक संतोष प्रजापति शहर अध्यक्ष जी के ग्रह निवास बजरहा टोल सतना में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष कुंजीलाल प्रजापति जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक के मुख्य अतिथि लक्षण प्रजापति जिला संरक्षक वहीं कपिल प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष सोहावल सहित अन्य पदाधिकारीगण सदस्यगण वरिष्ठ गणमान्य जनों की गरिमामय उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सतना जिला के सभी ब्लॉकों में शिक्षा क्रांति खेलकूद प्रतियोगिता जागरूकता ज्ञान विज्ञान संविधान की शक्तियों को गांव-गांव घर-घर जन-जन तक पहुंचाने के मिशन को आगे बढ़ाते हुए 2025/26 कक्षा 10 वीं 12 वीं में 60% या उससे अधिक परिक्षा परिणाम लानेवाले होनहार प्रतिभावान छात्र छात्राओं तथा खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले सभी छात्र छात्राओं सहित उनके माता-पिता गुरुजन वरिष्ठ गणमान्य जनों का सम्मान किया जाएगा जो प्रथम समान्य समारोह कार्यक्रम 17/5/2026 को सोहावल ब्लाक में होगा तत्पश्चात क्रमश सतना जिला के सभी ब्लॉकों के होनहार प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित उनके माता-पिता गुरुजन वरिष्ठ गणमान्य जनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम बड़े धूम-धाम से संपन्न होंगे बैठक में उपस्थित लक्षण प्रजापति महासचिव बंसी लाल प्रजापति सभापति बद्री विशाल प्रजापति जिला मीडिया प्रभारी संतोष प्रजापति शहर अध्यक्ष रामबहोरी प्रजापति युवा जिला अध्यक्ष जयनारायण प्रजापति बेवफाई मंडल अध्यक्ष भारत प्रजापति शिक्षक कमलेश प्रजापति संयोजक कपिल प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष सोहावल चंद्रभान प्रजापति सचिव अंकित प्रजापति कोषाध्यक्ष लालमणि प्रजापति प्रवीण प्रजापति सुरेंद्र प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारीगण सदस्यगण वरिष्ठ गणमान्य जनों ने उपस्थित रहे