सुदर्शन हायर सेकेंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
कक्षा 5वीं में अभिनव कुमार द्विवेदी 91.75% व कक्षा 8वीं में अभिषेक मिश्रा 88.33% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया!
सतना सुदर्शन पब्लिक हायर सेकंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों ने हाल ही में घोषित 5वीं & 8वीं की बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।*
*कक्षा आठवीं में अभिषेक मिश्रा ने (88.33 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही आकाश कुशवाहा (86.16 प्रतिशत) अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा आर्यन सिंह (84.66 प्रतिशत) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया व आकांक्षा साहू (83.83 प्रतिशत) के साथ चतुर्थ स्थान व मोना यादव (83.50 प्रतिशत)* प्राप्त कर विद्यालय की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया, साथ ही कनिष्का पाल, ऋतिक यादव, रुद्र गुप्ता, आयुष विश्वकर्मा, आकाश पांडेय एवं विधु कुशवाहा का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा !
*कक्षा पांचवीं में अभिनव कुमार द्विवेदी ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया व आदित्य कुशवाहा 89 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा आंशिका उपाध्याय 89 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं व अनन्या मिश्रा (88.75 प्रतिशत) प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर रहीं, जबकि आलेख सिंह (86.25 प्रतिशत)* प्राप्त कर विद्यालय की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया, साथ ही अंश मिश्रा, अंशिका कुशवाहा, अंशिका पाण्डेय, मोहित मांझी, भावना कुशवाहा एवं अरमान वर्मा का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा!
विद्यालय के संचालक राजकुमार कुशवाहा,संचालिका सुनीता कुशवाहा, प्राचार्य सुखेंद्र सिंह, उप प्राचार्य विजय लक्ष्मी सिंह , रुचिका शुक्ला , सीमा त्रिपाठी ,प्रवीना सिंह , ईशा सेन, रमेश सिंह, साक्षी , पूजा , निधी, पल्लवी व समस्त विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।