Headlines

डॉ. रश्मि सिंह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 302 मरीजों को मिला लाभ,

मैहर अजवाईन में डॉ. रश्मि सिंह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 302 मरीजों को मिला लाभ,


47 का होगा मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं 80 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरण


मैहर क्षेत्र के ग्राम अजवाइन (पुरानी पंचायत) में शुक्रवार 13 मार्च 2026 को आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने जनसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। सदगुरु सेवा ट्रस्ट संघ के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर का संयोजन डॉ. रश्मि सिंह एवं डॉ. अरुणेन्द्र सिंह द्वारा किया गया, जिसमें नेत्र, दंत और चर्म रोग से पीड़ित लोगों को निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा प्रदान की गई।शिविर में कुल 302 मरीजों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, जबकि 47 मरीजों को निःशुल्कमोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिनका मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। और 80 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएँ, बुजुर्ग और श्रमिक वर्ग के लोग शिविर में पहुंचे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक चौबे ने आँखों की जांच कर मोतियाबिंद और अन्य नेत्र रोगों से संबंधित परामर्श दिया। वहीं डॉ. रश्मि सिंह ने दंत शिविर में मरीजों के दांतों की जांच की तथा हिलते दांत निकालने की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई।चर्म रोग शिविर में त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे एलर्जी, खुजली, फंगल संक्रमण और अन्य त्वचा रोगों का भी निःशुल्क परामर्श दिया गया। इसके साथ ही डॉ रश्मि सिंह ने शिविर में निःशुल्क बीपी जांच की व्यवस्था भी रखी, जिससे कई मरीजों में उच्च रक्तचाप की समय रहते पहचान हो सकी।
इस अवसर पर डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल शहरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें।
डॉ. अरुणेन्द्र सिंह ने भी भविष्य में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित करने की बात कही।शिविर के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और स्थानीय लोगों ने इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।इस आयोजन में प्रमुख रूप से सरपंच आर.के. सिंह, अमित पाठक, यमुनाशरण पटेल,अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष अखिलेश पटेल (सलैया), उपाध्यक्ष काशी पटेल, प्रभुदयाल पाण्डेय, अखिलेश सिंह भरहुत, नत्थू पटेल,सुरेंद्र सिंह, शालिनी सिंह, संदीप सिंह, सुनीता केवट और प्रतिमा रावत सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

0Shares