उतैली में दो नन्हे शिशुओं को मिला स्नेहभरा परिवार
सतना उतैली स्थित मात्र छाया में आज एक अत्यंत हृदयस्पर्शी दृश्य देखने को मिला, जब दो नन्हे शिशुओं को स्नेह और अपनापन देने वाला नया परिवार मिला। किसी मासूम को नया घर, नया सहारा और उज्ज्वल भविष्य मिलना वास्तव में मानवता की सबसे सुंदर मिसाल है।
इस अवसर पर महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदना, करुणा और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्री मणिकांत माहेश्वरी जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों को परिवार का स्नेह मिलना समाज के लिए अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि इन दोनों नन्हे बच्चों का जीवन प्रेम, खुशियों और सुरक्षित भविष्य से परिपूर्ण हो।

