छतरपुर में दामोदर यादव मण्डल की सभा में उमड़ा जनसैलाब ।
छतरपुर में आज दामोदर यादव मण्डल की सभा में हजारों लोगों की भीड़ जुटी। सभा के दौरान उन्होंने UGC के समर्थन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और आडंबर व पाखंडवाद का खुलकर विरोध किया।
कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी, ओबीसी महासभा सहित कई सामाजिक संगठनों ने दामोदर यादव मण्डल को अपना समर्थन दिया।
सभा में उपस्थित लोगों ने उनके विचारों का समर्थन करते हुए सामाजिक एकता और अधिकारों की मजबूती पर जोर दिया।


