Headlines

कलेक्टर बंगले मे होली खेल, बच्चों के चेहरों पर बिखरे खुशियों के रंग

कलेक्टर बंगले मे होली खेल, बच्चों के चेहरों पर बिखरे खुशियों के रंग
बच्चों संग होली मिलन ‘‘बाल रंग 2026’’ का पांचवां आयोजन
सतना 06 मार्च 2026/कलेक्टर बंगले में शुक्रवार की सुबह कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए खुशियों के नए रंग लेकर आई। कलेक्टर सपरिवार जिले भर के इन बच्चो के मेजबान बने और अपने निवास में इन बाल मेहमानो की खूब आव-भगत की। कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस के साथ उनके विशेष रूप से बाल सुलभ साज-सज्जा युक्त कलेक्टर बंगले मे जिले भर से आये बच्चों ने आत्मीयता पूर्वक होली मनाई, रंग-गुलाल के साथ मस्ती की। बच्चों ने फिसल पट्टी, झूले, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और डीजे में डांस का मजा लिया। बच्चे जब वापस लौटे तो उनके हाथों में गिफ्ट और चेहरों पर खुशी भरी मनमोहक मुस्कान नजर आई।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन एवं कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की विशेष पहल पर शुक्रवार को कलेक्टर बंगले में महिला बाल विकास द्वारा वात्सल्य उत्सव एवं बाल रंग 2026 होली मिलन का पांचवां आयोजन किया गया था। यह आयोजन कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों एवं जिले भर के मातृ-पितृ विहीन बच्चों के लिये खुशियां बांटने का था।
कलेक्टर निवास पर आयोजित बाल रंग 2026 के कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह, एसडीएम श्री अनिकेत शांडिल्य, महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव सिंह,सहायक संचालक श्री श्याम किशोर ‌द्विवेदी, सीडीपीओ श्री इंद्र भूषण तिवारी, श्री पुनीत शर्मा, श्री अरुणेश तिवारी, श्री अभय द्विवेदी और उनकी टीम,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती चन्द्र किरण श्रीवास्तव, सदस्य श्रीमती अंजना तिवारी, श्रीमती मंजूषा शाह, श्री कामता प्रसाद पाण्डेय, मातृछाया की टीम भी बच्चों को खुशियां बांटने में सहभागी बनी।

बच्चों को गिफ्ट पैकेट उपहार स्वरुप भेंट किये

कलेक्टर बंगले में वात्सल्य उत्सव एवं बालरंग 2026 होली मिलन के पांचवे आयोजन में जिलेभर से आये बच्चों ने कलेक्टर डॉ. सतीष कुमार एस और उनकी पत्नी श्रीमती नमामि के साथ आत्मीयता के साथ गुलाल और फूलों की होली खेली। महिला बाल विकास के आयोजन में होली मिलन में आये बच्चों को कलेक्टर दंपत्ति ने अपनेपन का अहसास दिलाते हुये होली की खुषियां बांटी। बच्चों ने कलेक्टर बंगले में उनके लिये लगाये गये झूलों, फिसलपट्टी सहित अनेक खेल संसाधनों का उपयोग कर खूब धमा-चौकड़ी मचाई। कार्यक्रम के समापन पर कलेक्टर दंपत्ति ने बच्चों को गिफ्ट पैकेट उपहार स्वरुप भेंट किये। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि जिले के ऐसे बच्चों के बीच पहुंचकर जो खुशियां मिलती हैं उसे षब्दो में बयां नहीं किया जा सकता है, केवल सुखद अहसास किया जा सकता है। इन बच्चों के लिये मां-बाप का प्यार तो नहीं दे सकते, लेकिन उन्हें यह अहसास करा सकते हैं वह सब अकेले नहीं है। हम सब उनके साथ हैं।

0Shares
hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet