Headlines

अभाविप सतना द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शोभा यात्रा आयोजित

अभाविप सतना द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शोभा यात्रा आयोजित

सतना आज अभाविप सतना नगर इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नारी शक्ति, महिला सम्मान और समाज में महिलाओं की भूमिका को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय से स्टेशन रोड, हॉस्पिटल चौराहा होते हुए पुनः कन्या महाविद्यालय तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्राओं एवं परिषद कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नारी शक्ति के सम्मान में विभिन्न संदेश दिए।

इस अवसर पर प्रांत छात्रा प्रमुख आंचल मिश्रा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराने का अवसर है।

कार्यक्रम में विभाग छात्रा प्रमुख आकांक्षा गौतम, जिला संयोजक हिमांशु सिंह, अभय मिश्रा, स्वाती गर्ग, शालू तिवारी,परिषद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। परिषद ने समाज में महिला सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

0Shares