सतना स्मार्ट सिटी में ऑनलाइन चालान का ‘फर्जीवाड़ा’: एक ही फोटो से दो बार वसूली!
सतना स्मार्ट सिटी में ट्रैफिक नियमों के नाम पर वाहन चालकों की जेब पर सरेआम डाका डाला जा रहा है। ऑनलाइन चालान प्रणाली अब भ्रष्टाचार और तकनीक के दुरुपयोग का हथियार बन गई है। ताजा मामला MP 19 ZB 0809 कार का है, जिसका 14 फरवरी 2026 को दोपहर 1:08 बजे जेब्रा क्रॉसिंग उल्लंघन का चालान काटा गया। हैरान करने वाली बात यह है कि उसी पुरानी फोटो का इस्तेमाल कर शाम 5:21 बजे दोबारा चालान काट दिया गया, जबकि गाड़ी उस वक्त वहां मौजूद ही नहीं थी। ‘टारगेट’ पूरा करने के लिए की जा रही इस धांधली से जनता में भारी आक्रोश है।