Headlines

सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार, व्हीआईपी पर रोड लगाई जा रही रेलिंग, मार्ग हुआ पूरी तरह क्षतिग्रस्त –

पुराना बस स्टैंड से अंबाह बाईपास के लिए लिए जाने वाले वाहन चालक परेशान

मुरैना। नगर निगम प्रशासन के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अधिकारियों की लापरवाही मनमानी के कारण आम जनता परेशानियों का सामना कर रही है। हाल ही में निर्मित व्हीआईपी जगह-जगह से धसक गई है और अब उस पर रेलिंग का निर्माण किया जा रहा है, जबकि पुराना बस स्टैंड से लेकर अंबाह बाईपास को जोडऩे वाला मार्ग पूरी तरह उखड़ चुका है और ऊबड़-खाबड़ गड्डे दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इन गड्डों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन को इसकी कोई परवाह नहीं है, वह तो पूरी तरह मनमानी एवं तानाशाही पर उतर आया है। उक्त आरोप पूर्व पार्षद दिलीप राठौर ने लगाए हैं और कहा है कि नगर निगम की मनमानी के विरुद्ध शीघ्र ही जनता के साथ जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा। मुरैना नगर निगम प्रशासन की मनमानी से माधौपुरा की पुलिया से अंबाह बायपास तक एवं व्हीआईपी रोड़ पर जगह-जगह गड्डे हो रहें हैं । गड्डे भरने के लिए नगर निगम के पास बजट नहीं है, वहीं व्हीआईपी रोड़ के डिवाइडर पर रैलिंग लगवाई जा रही है। इसके लिए बजट कहां से आ रहा है। व्हीआईपी रोड़ पर थोक सब्जी मंडी, वेयर हाउस गोदाम होने के साथ-साथ ही शहर के लोगों को व्हीआईपी रोड़ से आगरा व अंबाह की ओर जाना होता है। सब्जी मंडी होने के कारण रोड़ पर भारी वाहनों का आवागमन रहता है। रोड़ खराब होने से आस पास की कालोनियों में निवासरत आमजनता परेशान हैं। लगभग 3 वर्ष पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्पेशल बजट जारी कर रोड़ निर्माण कार्य कराया था, लेकिन नगर निगम मुरैना के भ्रष्टाचार के कारण कुछ ही वर्षों में व्हीआईपी रोड़ गड्डों में तब्दील हो गई है। व्हीआईपी रोड़ के अलावा शहर की मुख्य एमएस रोड नाला नंबर 2 जाहर सिंह मार्ग, गोपीनाथ की पुलिया मार्ग के अलावा शहर के तमाम इलाकों में सड़के पूरी तरह तहस-नहस हो चुकी है, लेकिन नगर निगम की महापौर एवं आयुक्त द्वारा केवल दिखावा किया जा रहा है। पूर्व पार्षद ने नगर निगम अधिकारियों को चेतावनी दी है कि इस रोड़ का निर्माण कार्य शीघ्र नहीं किया गया तो क्षेत्रीय लोगों के साथ आंदोलन करेंगे।

बायपास चौराहा का गड्डा बना जानलेवा

रात्रि में रहता है अंधेरा पुराना बस स्टैंड से लेकर अंबाह बायपास चौराहा के लिए जाने वाला मार्ग पूरी तरह कंडम हो चुका है। रात्रि के समय माधौपुरा की पुलिया से अंबाह बायपास चौराहा अंधेरा छाया रहता है। इसी चौराहे पर ढलान के बाद काफी गहरा गड्डा है, जहां 24 घंटे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसकी जानकारी निगम अधिकारी कर्मचारियों को है, लेकिन बावजूद इसके इस ढलान और गड्डे को समतल करने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे आम जनता में नगर निगम के अधिकारियों के विरुद्ध भारी आक्रोश व्याप्त है।

0Shares
hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler Limanbet Limanbet Giriş Limanbet Limanbet Güncel Giriş Coinbar Coinbar Giriş Coinbar Coinbar Güncel Ngsbahis Ngsbahis Giriş Ngsbahis Ngsbahis Güncel Giriş Klasbahis Klasbahis Giriş Klasbahis Klasbahis Giriş Jasminbet Jasminbet Giriş Jasminbet Jasminbet Giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betpas betpas giriş betpas güncel giriş alobet alobet giriş nakitbahis Betpark milanbahis nakitbahis nakitbahis giriş nakitbahis online casino online casino perabet perabet giriş perabet perabet giriş bahsegel jojobet perabet perabet giriş perabet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş Holiganbet Holiganbet Giriş Holiganbet Güncel Giriş