पाल समाज का होली मिलन समारोह धूम धाम से हुआ संपन्न
सतना। पाल समाज एवं विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति महासंघ संगठन के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं तथा समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज के लोगों से विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जागरूक रहने की अपील की। साथ ही समाज के विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व पाल महासभा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाल, एडवोकेट के.पी. पाल, महिपाल पाल, जिला अध्यक्ष विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति महासंघ संगठन सतना बाल गोविंद पाल, सुभाष पाल, विनोद पाल, सोनू पाल (पत्रकार), पंकज कुमार पाल (नागौद), रामबहोर पाल, देशराज पाल, एडवोकेट रामकुमार पाल, सनम पाल, शैलेंद्र पाल, बाल्मिक पाल, रामपाल पाल, राजाराम पाल, पुष्पेंद्र पाल, सागर पाल, कमलेश पाल, गजाधर पाल, दुलीचंद्र पाल, सभापति पाल, राजेंद्र पाल, हेमराज पाल, शारदा पाल, बद्री पाल, विपिन पाल, दिनेश पाल, अनमोल पाल, राजमान पाल, कृष्ण पाल सहित बड़ी संख्या में पाल समाज के लोग उपस्थित रहे।