Headlines

देर रात हुए 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले, भरत यादव होंगे मुख्यमंत्री के सचिव

मध्य प्रदेश में एक बार फिर 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आईएएस भारत यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव के सचिव बनाए गए हैं। अविनाश लवानिया को सीएम का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। आबकारी आयुक्त ओपी श्रीवास्तव को गृह सचिव बनाया गया है।
भरत यादव होंगे मुख्यमंत्री के सचिव
आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल को किया पदस्थ
अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार को महानिदेशक प्रशासन अकादमी भेजा
भोपाल । 2008 बैच के आइएएस अधिकारी भरत यादव अब मुख्यमंत्री के सचिव होंगे। अब उनके पास नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। यादव के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में चार अन्य अधिकारी भी पदस्थ किए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी अब सामान्य प्रशासन विभाग संभालेंगे। अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार को महानिदेशक प्रशासन अकादमी बनाया गया है।

आबकारी आयुक्त ओमप्रकाश श्रीवास्तव की जगह अभिजीत अग्रवाल को पदस्थ किया है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के अनुमोदन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार देर रात 15 आइएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना कर दी। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय में पांच अधिकारी पदस्थ किए गए हैं।अविनाश लवानिया अब मुख्यमंत्री के अपर सचिव होंगे। उनके पास मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। चंद्रशेखर वालिम्बे राजस्व विभाग के अपने पूर्व दायित्वों के साथ मुख्यमंत्री के अपर सचिव भी होंगे। 2015 बैच की अधिकारी अदिति गर्ग मुख्यमंत्री की उप सचिव के साथ संचालक स्वास्थ्य भी रहेंगी। इसी तरह अंशुल गुप्ता को मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के साथ प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम तथा कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा अभिकरण एवं मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।

अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता के पास संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। विभाग ने प्रमुख सचिव अनिरुद्ध मुकर्जी को प्रशासन अकादमी के दायित्व से मुक्त कर आयुष विभाग में पदस्थ किया है। अब उनके पास लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव समन्वय मुख्य सचिव रहेंगे। जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास ही रहेगा।

आबकारी आयुक्त ओमप्रकाश श्रीवास्तव को सचिव गृह और कार्यपालक संचालक आपदा प्रबंधन संस्थान, सचिव गृह रवींद्र सिंह को आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति और संचालक राज्य भंडार गृह निगम का अतिरिक्त प्रभार, तरुण कुमार पिथोड़े को संचालक खाद्य के स्थान पर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, डा. नवनीत मोहन कोठारी को प्रबंध संचालक इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन तथा स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड को सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास, आयुक्त गृह निर्माण मंडल, विमानन बनाया गया है।कार्यकारी संचालक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम चंद्रमौली शुक्ला को प्रबंध संचालक इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन, स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड पदस्थ किया है। वे आयुक्त गृह निर्माण मंडल तथा विमानन का प्रभार भी देखेंगे।

अपर संचालक मंडी बोर्ड गौतम सिंह को परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट होंगे। उधर, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका गोयल को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वे अभी महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम हैं।

0Shares
hacklink satın al grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel deneme bonusu deneme bonusu veren siteler Limanbet Limanbet Giriş Limanbet Limanbet Güncel Giriş Coinbar Coinbar Giriş Coinbar Coinbar Güncel Ngsbahis Ngsbahis Giriş Ngsbahis Ngsbahis Güncel Giriş Klasbahis Klasbahis Giriş Klasbahis Klasbahis Giriş Jasminbet Jasminbet Giriş Jasminbet Jasminbet Giriş Deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betpas betpas giriş betpas güncel giriş holiganbet casibom bahsegel bahsegel bahsegel alobet alobet giriş nakitbahis Kralbet Betpark perabet perabet giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş padişahbet padişahbet giriş padişahbet padişahbet giriş milanbahis