सतना में ‘धम्म’ का शंखनाद, सम्राट अशोक महान की जयंती पर उमड़ेगा जनसैलाब
✍️सतना ∆ ऐतिहासिक नगरी सतना में एक बार फिर इतिहास के पन्नों को जीवंत करने के लिए तैयार है। भारतीय बौद्ध महासभा, सतना द्वारा अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक महान की जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य ‘शोभा धम्म यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है।
📍 कार्यक्रम की रूपरेखा:
दिनांक: 25 मार्च को
समय: 12 बजे से
प्रस्थान: डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थल
समापन: टाउन हॉल, सतना
यह कार्यक्रम केवल एक शोभा यात्रा नहीं, बल्कि समाज के पुनर्जागरण का प्रतीक है। इसके माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं:
शांति और विजय: तलवार की विजय से बड़ी ‘धम्म’ की विजय होती है। सम्राट अशोक ने हमें सिखाया कि प्रेम से दिलों को जीतना ही असली महानता है।
समानता का भाव: डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग और सम्राट अशोक के सिद्धांतों को अपनाकर ही एक सशक्त और भेदभाव मुक्त समाज का निर्माण संभव है।
युवाओं को आह्वान: हमारी आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास को जाने और चक्रवर्ती सम्राट अशोक के प्रशासनिक व नैतिक मूल्यों से प्रेरणा ले।
“आयोजकों ने बताया कि इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में अनुयायी शामिल होंगे। यात्रा मार्ग को धम्म चक्रों सजाया जाएगा। सम्राट अशोक के तैल चित्र के साथ निकलने वाली यह यात्रा डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थल से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई टाउन हॉल में एक विशाल सभा के रूप में परिवर्तित होगी।”
📢 आयोजकों ने करी अपील:
“सतना के समस्त प्रबुद्ध एवं न्यायप्रिय नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस धम्म यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं।”