Headlines

मुरैना की खिलाड़ी ईशा दुबे को खो-खो में गोल्ड मेडल

मुरैना की खिलाड़ी ईशा दुबे को खो-खो में गोल्ड मेडल

मुरैना की खिलाड़ी ईशा दुबे को खो-खो में गोल्ड मेडल

सम्मान समारोह आयोजित

मुरैना। चंबल संभाग के मुरैना जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशा दुबे ने खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की टीमों के बीच आयोजित हुई, जिसमें मध्यप्रदेश की ओर से खेलते हुए ईशा दुबे ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ईशा दुबे मुरैना जिले के तोर तिलावली क्षेत्र की निवासी हैं। उनके पिताजी का नाम आशीष दुबे तथा बाबाजी का नाम सुबोध दुबे है। उनका पूरा परिवार खेल जगत से जुड़ा हुआ है, जिससे उन्हें बचपन से ही खेलों के प्रति प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलता रहा है।

उनकी इस उपलब्धि पर आज एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज एवं खेल जगत के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर उन्हें सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत स्काउट एवं गाइड के सहायक राज्य संगठन आयुक्त (चंबल संभाग) बीरसिंह यादव, जिला सचिव शेखर सिंह यादव, आजीवन सदस्य एवं जिला अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ म.प्र.जिला इकाई मुरैना से रामनरेश दंडोतिया, ब्राह्मण अन्तर राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष डी.डी मिश्रा जी,श्री शंकर लाल तिवारी जी, सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष कमलेश दुबे जोरा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रांतीय महासचिव रामबल सिंह सिकरवार, हरीश पाठक, शंकरलाल उपाध्याय, चंद्रप्रकाश शर्मा, गिरराज पाठक, धर्मेंद्र आचार्य, शैलेंद्र शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, नीरज खेमरिया, विष्णु शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने ईशा दुबे को गोल्ड मेडल जीतने पर पुष्पमालाएँ पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि ईशा दुबे की यह उपलब्धि न केवल मुरैना जिले बल्कि पूरे चंबल संभाग के लिए गर्व का विषय है और इससे क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

0Shares