देहदान कर मानवता की मिसाल बनीं श्रीमती शांति जायसवाल
राजकीय सम्मान के साथ मेडिकल कॉलेज सतना को सौंपा गया पार्थिव शरीर गार्ड ऑफ ऑनर से दी सलामी।
सतना, 1 अप्रैल 2026
मानव सेवा और समाज के प्रति उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्रीमती शांति जायसवाल जी ने मरणोपरांत देहदान कर एक प्रेरणादायी मिसाल कायम की। उनका पार्थिव शरीर आज बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान के पश्चात मेडिकल कॉलेज सतना को सौंपा गया।
श्रीमती शांति जायसवाल जी, एसबीआई लाइफ सतना के ब्रांच मैनेजर एवं लायंस क्लब इंटरनेशनल के रीजनल चेयरपर्सन अशोक जायसवाल तथा इंडियन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आर.एस. जायसवाल (कामता भैया) की पूज्य माता थीं। उनका निधन 31 मार्च 2026 को हुआ था।
उल्लेखनीय है कि शांति जायसवाल ने 1 जनवरी 2026 को “द बुद्धाज भूमि” संस्था द्वारा आयोजित “सर्वोच्च दान महादान” समारोह में देहदान का संकल्प लिया था, जिसे उनके परिवारजनों ने पूर्ण कर उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान किया।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एस.पी. गर्ग, एनाटॉमी विभाग के एचओडी डॉ. अंकित जैन, डॉ. पंकज चौरसिया, डॉ. रोशनी चतुर्वेदी ,तहसीलदार राजेश कुमार सिंह , सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही नगर निगम के पूर्व पार्षद महिंद वर्धन सिद्धार्थ (पप्पू),पत्रकार शिवाकांत कुशवाहा, पार्षद आशुतोष सिंह, पूर्व जनपद सदस्य सुदामा प्रजापति, शैलेष पंकू कुशवाहा, , दिनेश प्रजापति, अनिल कुशवाहा, समकेश राय, सुशील जायसवाल, सुरेश जायसवाल अशोक जायसवाल, आर एस जायसवाल, विमला जायसवाल, शरद जायसवाल, एम एल रजक, एस पी गुप्ता, पवन साहू, एस एल साहू, हरप्रसाद जायसवाल, बिहारीलाल जायसवाल, राजेश जायसवाल, ज्ञानी चौधरी, शिवकुमार सेन,रामसरोवर कुशवाहा ,लवकेश पाल वंशरूप चौधरी, प्रभुदयाल जायसवाल, विक्रम जायसवाल, हर्षित सोनी,संजय जायसवाल, प्रो.भरतराज जायसवाल, संतोष जायसवाल ,रोहिणी जायसवाल, सुदामा जायसवाल, कौशल्या जायसवाल, हीरा देवी,विमला देवी जायसवाल, आरती जायसवाल, स्वाती जायसवाल, शरद जायसवाल, दीपेंद्र, दिनेश, रामजस ,विद्या जायसवाल, लोली जायसवाल, रमेश कुशवाहा, अराध्य सीताराम, रामसुंदर, रावेन्द्र जायसवाल, राजकुमार, बब्लू जायसवाल, देवेंद्र, सुनील, पूर्णिमा जायसवाल, विजय केवट,अशोक कुशवाहा, एड.राजेंद्र जायसवाल, नन्दकिशोर प्रजापति सहित जिले के सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं “द बुद्धाज भूमि” के सदस्य मौजूद रहे।
इस दुःखद घड़ी में सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।