Headlines

ग्वालियर में 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाली एमपी ग्रोथ समिट की सभी तैयारियां समय-सीमा में हो

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में 25 दिसम्बर को “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” का आयोजन होने जा रहा है। मेला मैदान में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में यह आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया है कि शासन के इस महत्वपूर्ण आयोजन के संबंध में जो जवाबदेही सौंपी गई है, उसका निर्वहन समय-सीमा में करें।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सोमवार को अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में 25 दिसम्बर को ग्वालियर में आयोजित होने वाली “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” की तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, मध्यप्रदेश आईआईडीसी की प्रबंध निदेशक सुश्री ईशा श्रीवास्तव, एडीएम सुश्री सी बी प्रसाद सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सीएम हैल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि सीएम हैल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक किया जाए। सीएम हैल्पलाइन की कोई भी शिकायत एल-1 स्तर पर नॉन अटेंडेंट नहीं रहना चाहिए, ऐसा पाया गया तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

0Shares
hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş