Headlines

रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकवादी हमला

रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को एक कॉन्सर्ट हॉल में आतंकवादी हमला हो गया है।

यह हमला शुक्रवार को एक बड़े समारोह स्थल पर हुआ है जहां आतंकवादियों ने अंधाधूंध गोलाबारी की। इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गई है। हमले में 100 से अधिक लोग घायल हुए है। हमला करने आए आतंकवादियों ने गोलीबारी को अंजाम देने के बाद कॉन्सर्ट हॉल को आग भी लगा दी। इस घटना की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने ली है। रूस में कुछ दिन पहले ही चुनाव हुए हैं जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से जीत हासिल कर सत्ता पर अपनी पकड़ को और मजबूत किया था। इस हमले के बाद इस्लामिक स्टेट समूह ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस्लामिक स्टेट समूह ने एक बयान साझा कर इस हमले की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। इस्लामिक स्टेट समूह ने अपनी समाचार एजेंसी अमाक द्वारा साझा किए गए एक बयान के जरिए कहा कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क में ‘ईसाइयों’ की एक बड़ी सभा पर हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हो गए। फिलहाल दावे की प्रामाणिकता सत्यापित नहीं की जा सकी है लेकिन एक अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी को पता चला था कि अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट समूह की शाखा मॉस्को में हमले की योजना बना रही थी और उन्होंने रूसी अधिकारियों के साथ जानकारी साझा की थी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि छापे के बाद हमलावरों का क्या हुआ। इसे रूस में पिछले दो दशक में हुआ सबसे भीषण आतंकी हमला माना जा रहा है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब देश का यूक्रेन के साथ युद्ध तीसरे साल भी जारी है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले को ‘‘बहुत बड़ी त्रासदी’’ बताया। रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास ‘क्रेमलिन’ ने बताया कि हमलावरों के ‘क्रोकस सिटी हॉल’ में हमला करने के कुछ ही मिनट बाद पुतिन को इस बारे में सूचित कर दिया गया था। यह हॉल मॉस्को के पश्चिमी छोर पर स्थित एक बड़ा संगीत स्थल है, जिसमें 6,200 लोग बैठ सकते हैं। यह हमला तब हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड पिकनिक के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। राज्य की शीर्ष आपराधिक जांच एजेंसी ‘जांच समिति’ ने शनिवार तड़के बताया कि इस हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने 145 घायलों की सूची जारी की जिनमें से 115 अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। कुछ रूसी समाचार रिपोर्ट में बताया गया है कि हमलावरों द्वारा विस्फोटक फेंकने के बाद लगी आग में और अधिक पीड़ितों के फंसे होने की आशंका है।

0Shares
hacklink satın al holiganbet pusulabet holiganbet holiganbet betcio galabet betplay betzula betpark meritking grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet holiganbet padisahbet holiganbet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş bahiscasino ikimisli hilbet betcio betplay betcio setrabet atlasbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş amkbet perabet perabet giriş betsalvador holiganbet holiganbet