Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ प्रदान किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मोदी को यह पदक प्रदान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ प्रदान किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मोदी को यह पदक प्रदान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज सुबह, मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी प्रदान किया गया है। यह सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है… इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति प्रबोवो, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’’ ‘बिन्तांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की एकता, निरंतरता और समृद्धि के लिए असाधारण सेवा की है।

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बातचीत के लिए पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे। इस यात्रा का मकसद भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’, ‘महासागर’ (MAHASAGAR) विजन और एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है।

पीएम मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के स्तर में बढ़ोतरी के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी

पीएम मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के स्तर में बढ़ोतरी के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। यह यात्रा राष्ट्रपति सुबियांतो की भारत यात्रा के बाद हो रही है, जिसमें वे जनवरी 2025 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।

नई दिल्ली से रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की उनकी यात्रा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’, ‘महासागर’ (MAHASAGAR) विजन और “स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के प्रति हमारे दृष्टिकोण” को और मजबूत करेगी। ‘महासागर’ (MAHASAGAR) यानी ‘Mutual and Holistic Advancement for Security Across the Regions’ (क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए आपसी और समग्र प्रगति), सभी क्षेत्रों की सुरक्षा और विकास के लिए भारत का विजन है।

0Shares
hacklink satın al holiganbet pusulabet holiganbet holiganbet betcio galabet betplay betzula betpark meritking grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet holiganbet padisahbet holiganbet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş bahiscasino ikimisli hilbet betcio betplay betcio setrabet atlasbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş amkbet perabet perabet giriş betsalvador holiganbet holiganbet