
दो माह से नहीं मिला राशन, ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट
मामला उचेहरा जनपद के अंतर्वेदिया गांव का
सतना । उचेहरा जनपद क्षेत्र के अतर्वेदिया गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें जनवरी माह से राशन नहीं दिया गया है। जिसके चलते उनके घर के चूल्हे जलना मुश्किल हो रहा है। मांग की है कि इस अव्यवस्था की जांच कराए जाने के साथ ही राशन अविलंब दिलवाया जाए। जिससे उनके घर के चूल्हे जल सके। अधिकांश ग्रामीणों ने बताया कि पेशे से मजदूर हैं और मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। सरकारी राशन दुकान से उन्हें जो अनाज मिलता है उसी से उनके घर के चूल्हे जलते हैं।
गौरतलब है कि क्षेत्र के ग्रामीण बीते दिनों होली के दिन है राशन ना मिलने पर होली के दिन तलब में घुसकर प्रदर्शन कर चुके है

