
WHY NOT 50–50: महिलाओं को 50% आरक्षण मिलना चाहिए” — डॉ. रश्मि सिंह
नई दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित महिला विंग सम्मेलन में देशभर से आई महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की गरिमामयी उपस्थिति में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और अधिकारों पर व्यापक चर्चा हुई।मध्यप्रदेश से पहुंचीं डॉ. रश्मि सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि देश और प्रदेश की आधी आबादी महिलाएं हैं, इसलिए उन्हें केवल 33% आरक्षण तक सीमित रखना न्यायसंगत नहीं है। डॉ रश्मि सिंह ने कहा कि महिलाओं को वास्तविक समान अधिकार और निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी देने के लिए कम से कम 50% आरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति और समाज सेवा के हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का प्रमाण दे रही हैं। ऐसे में उन्हें बराबरी का अवसर देना समय की मांग है।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “जब देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, तो प्रतिनिधित्व भी 50–50 होना चाहिए।” महिलाओं को 50% आरक्षण मिलने से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा तथा देश के विकास में महिलाओं की भूमिका और प्रभावी बनेगी।

