
विजयपुर मामले में फिर से हुआ बड़ा फेरबदल, हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाया स्टे
फिलहाल में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा विधायक बने रहेंगे।
श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसमें कांग्रेस नेता तथा एडवोकेट विवेक तंखा की याचिका पर हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर स्टे लगा दिया है, बता दें कि कुछ रोज़ पहले हाईकोर्ट ने अपराध छुपाने के मामले में विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को दोषी मानते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी थी। जिसके बाद से ही कांग्रेस हाईकोर्ट के फैसले पर लगातार सवाल उठा रहे थे, जिसके एवज में कांग्रेस ने एक याचिका दायर की जिसकी सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने अपने ही फैसले पर स्टे लगाते हुए यह सुनिश्चित कर दिया है कि फिलहाल में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ही विधायक बने रहेंगे।

