Headlines

खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ रात्रिकाल में भी कार्रवाई जारी

जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ रात्रिकाल में भी कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खनिज विभाग की टीम ने शनिवार की रात छापामार कार्रवाई कर बिलौआ के समीप बिना रॉयल्टी के गिट्टी व डस्ट अवैध परिवहन करते मिले 03 डम्फर जब्त किए हैं।

जिला खनिज अधिकारी श्री घनश्याम सिंह यादव ने बताया कि जब्त किए गए तीनों डम्फर पुलिस थाना बिलौआ की अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। साथ ही इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश गौंण खनिज एवं अवैध परिवहन व भण्डारण नियमों के तहत अर्थदण्ड सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0Shares
hacklink satın al matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş ngsbahis perabet perabet giriş