“मेरा केजरीवाल ईमानदार है—इस बात का हमें गर्व है” – डॉ. अमित सिंह
अदालत के फैसले से लोकतंत्र की जीत
भाजपा को अब माफी मांगनी चाहिए
सतना: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का शराब मामले में अदालत द्वारा बरी होना देशभर के ईमानदार राजनीति में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति के लिए गर्व का क्षण है। सतना जिला का हर कार्यकर्ता माननीय न्यायालय के इस फैसले पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है यह कहना है आम आदमी पार्टी के नेता डॉ अमित सिंह का।
डॉ सिंह ने कहा कि यह निर्णय साबित करता है कि भाजपा द्वारा रचा गया पूरा प्रकरण एक राजनीतिक षड्यंत्र,झूठे आरोपों और ईमानदार नेताओं को फँसाने की कोशिश का हिस्सा था। “जिस तरह केंद्र सरकार और भाजपा ने एक कट्टर ईमानदार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश की,वह लोकतंत्र पर बदनुमा दाग है। अदालत का फैसला भाजपा की झूठी राजनीति को बेनकाब करता है। यदि भाजपा में ज़रा भी राजनीतिक नैतिकता बाकी है,तो उसे तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी सतना के कार्यकर्ताओं ने अदालत के फैसले को लोकतंत्र की जीत बताया। पार्टी का कहना है कि भाजपा ने सत्ता के दुरुपयोग से चुप कराने की कोशिश की,पर सच की जीत ने साबित कर दिया कि ईमानदारी पर कभी शिकंजा नहीं कस सकता।
“हम सतना से लेकर दिल्ली तक हर स्तर पर सच्चाई और ईमानदार राजनीति की लड़ाई लड़ते रहेंगे।आम आदमी पार्टी जनता के अधिकारों के लिए पहले भी खड़ी थी,आज भी खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।”


