अम्बेडकर जयंती को लेकर भीम आर्मी की ग्राम पोइंधा कला में विजय वर्मा संभाग अध्यक्ष जी के अध्यक्षता में बैठक संपन्न
सतना: संविधान निर्माता सिंबल ऑफ नालेज, नारीमुक्ति दाता,सिंबल ऑफ नालेज परम पूज्य बोधिसत्व डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में भीम आर्मी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के द्वारा हर गाँव गाँव जाकर बहुजन महापुरुषों के के बारे में बताया जा रहा है और सभी को भीम आर्मी संगठन के उद्देश्यों से भी अवगत कराया जा रहा है सभी ग्राम वासियों को 14 अप्रैल 2026 को अम्बेडकर वार्ड (अमौधा नई बस्ती नया सिविल लाइन थाना के सामने बाबा साहब की प्रतिमा के पास ) नं 1 में पहुंचने की अपील की है वहीं से पूरे बाजार में भीम धम्म यात्रा निकाली जाएगी और इसका समापन सेमरिया चौराहा पर स्थित बाबा साहब जी की प्रतिमा के पास संविधान की उद्देशिका का वाचन कर समापन किया जाएगा