Headlines

सोनम वांगचुक जेल से रिहा, सरकार ने NSA केस भी हटाया, लद्दाख हिंसा पर केंद्र का बड़ा फैसला

सोनम वांगचुक जेल से रिहा, सरकार ने NSA केस भी हटाया, लद्दाख हिंसा पर केंद्र का बड़ा फैसला

सोनम वांगचुक को लद्दाख में कुछ महीनों पहले हुई हिंसा के बाद एनएसए के तहत हिरासत में लिया गया था और वे पिछले कई महीनों से जोधपुर जेल में बंद थे। मामले की समीक्षा और विचार-विमर्श के बाद केंद्र सरकार ने उनकी हिरासत समाप्त करने का निर्णय लिया।केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 24 सितंबर को हुई हिंसा के मामले में चार लोगों की जान चली गई थी। यह हिंसा लेह में लद्दाख को छठी अनुसूची का दर्जा और राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई। करीब 90 लोग हिंसा के दौरान घायल हुए थे।

0Shares