Headlines

भिंड के दीपक बघेल ने UPSC में हासिल की 602वीं रैंक, बिना कोचिंग तीसरे प्रयास में पाई सफलता

भिंड के गौरव दीपक बघेल ने UPSC में हासिल की 602वीं रैंक, बिना कोचिंग तीसरे प्रयास में पाई सफलता

भिंड। जिले के युवक दीपक बघेल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 602वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीपक मूल रूप से भिंड जिले के ग्राम फुलपुरा के निवासी हैं और वर्तमान में ग्वालियर के बंशीपुरा (मुरार) में रहते हैं। उनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
दीपक बघेल ने बिना किसी कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था। वर्ष 2022 में उन्होंने पहला प्रयास किया था, 2023 में परीक्षा नहीं दी और फिर 2024 व 2025 में दोबारा प्रयास किया, जिसमें उन्हें सफलता मिली।
दीपक के पिता जगपाल सिंह भारतीय सेना में नायक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी मां रीमा बघेल गृहिणी हैं। दीपक ने बताया कि तैयारी के दौरान वे रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे और परीक्षा के समय यह समय बढ़ाकर लगभग 12 घंटे कर देते थे।
दीपक का कहना है कि दो बार चयन नहीं होने पर निराशा जरूर हुई, लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों का विश्लेषण किया और उन्हें सुधारने की कोशिश की। इसी मेहनत और लगन का परिणाम है कि तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई।

0Shares
hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service