Headlines

हत्या के प्रयास के मामले में फरार चार आरोपियों को 48 घंटे में मय हथियार के किया गिरफ्तार      

 मुरैना। देवगढ थाना पुलिस ने 48 घंटे में हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर के निर्देशन में देवगढ़ थाना प्रभारी अरुण सिंह कुशवाह को मुखबिर से सूचना मिली छिनवरा गांव में 48 घंटे पूर्व हुए विवाद के फरार चार आरोपी छिनवरा गांव की नहर की पुलिया के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना से टीम के साथ छिनवरा नहर की पुलिया पर जाकर देखा तो हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चारों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम नारायण बघेल, मंगल बघेल, पूरन बघेल, वैजनाथ बघेल बताया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अधिया बंदूक भी जप्त की है।

0Shares

Leave a Reply

hacklink satın al matbet bahiscasino pashagaming pashagaming betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş