Headlines

सरकार बनाने की जोड़तोड़ शुरू, टीडीपी-जेडीयू से बात करेगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव 2024 नतीजे आने शुरू हो गए हैं. एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है. इस बीच रुझानों से उत्साहित कांग्रेस टीडीपी और जेडीयू से बात करने जा रही है. अभी तक के रूझान में टीडीपी और जेडीयू बड़ी बढ़त बनाए हुई है. माना जा रहा है कि अगर रुझान परिणाम में बदले तो इंडिया गठबंधन एनडीए को कमजोर कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है. लोकसभा चुनाव की 543 सीटों के रुझान इंडिया गठबंधन के लिए उत्साहित करने वाले हैं. अभी तक एनडीए 289 सीटों पर बढ़त बनाए है, जबकि इंडिया गठबंधन कांटे की टक्कर देता हुआ 233 सीटों पर आगे चल रहा है. 21 सीटें ऐसी हैं जो अन्य के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं. ऐसे में इंडिया गठबंधनकॉन्फिडेंस में है. माना जा रहा है कि यदि यह रुझान परिणाम में बदले तो इंडिया गठबंधन खुद को और मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. इसके लिए उसे सबसे ज्यादा जरूरत जदयू और टीडीपी की होगी.

0Shares
hacklink satın al holiganbet casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet