टी ई टी के विरोध में अध्यापक, शिक्षकों की संयुक्त बैठक संपन्न
जनगणना का कर सकते हैं बहिष्कार
मुरैना — चंबल कॉलोनी पार्क में अध्यापक संवर्ग एवं शिक्षकों की एक बैठक का आयोजन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किया गया संयुक्त मोर्चा के शिवराज शर्मा एवं मुन्नालाल शर्मा ने बताया कि लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा दिए गए आदेश में राइट टू एजुकेशन लागू होने के पहले नियुक्त अध्यापक संवर्ग एवं शिक्षकों को टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करने के निर्देश दिए गए हैं जो कि न्याय संगत नहीं है जबकि 1995 से आज तक कर्मचारियों को 25 से 30 साल की सेवा अवधी हो गई है फिर परीक्षा क्यों बैठक में रामनरेश दंडोतिया, पवन परिहार ने कहा कि सरकार इस परीक्षा के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर करें अन्यथा हम सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन भी करेंगे हरेंद्र परमार,जनक सिंह रावत ने बताया कि यदि सरकार हमारी मांगों पर तत्काल सुनवाई नहीं करती तो कर्मचारी जनगणना का बहिष्कार भी कर सकते हैं आशुतोष तिवारी,नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 29 मार्च को भोपाल में होने वाले आंदोलन के बाद आगे की रणनीति की जाएगी एवं हर संकुल केंद्र एवं ब्लॉक स्तर पर जाकर कर्मचारियों को संगठित संयुक्त मोर्चा के बैनर तले माननीय सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायऱ की जाएगी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एक जिला स्तरीय विधि समिति का गठन किया गया जो समिति आने वाले समय में प्रत्येक विकासखंड एवं प्रत्येक संकुल केंद्र तक जाकर कर्मचारियों को संगठित कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी अगली बैठक 31 मार्च को चंबल कॉलोनी पार्क में दोपहर 12:00 बजे रखी गई है आज की बैठक में उमेश शर्मा, विनोद शर्मा, भारत माझी, नीलम शर्मा अनीता वर्मा, अनीता वर्मा, सुलोचना दीक्षित, दिलीप कुमार जाटव, देवेंद्र सिंह रावत, शिवनारायण इंदौलिया, आलोक सिंह तोमर, प्रदीप उपाध्याय,मुकेश शर्मा,लल्लू सिंह चंदेल, रामबरन खरे ब्रिज मोहन शर्मा राजेश कुमार मेडिकल रविंद्र गौर सुरेश बरेठा गुलाब सिंह माहौर प्रशांत पाराशर चंद्र प्रकाश शर्मा राम केश यादव सुरेंद्र सिंह तोमर दिलीप कुमार शाक्य निरपट साहब सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे

