Headlines

मझगवां भट्टा में सम्राट अशोक जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा; कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

मझगवां भट्टा में सम्राट अशोक जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा; कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

सतना⛔ चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर आज जिला सतना के ग्राम पंचायत मझगवां भट्टा में उत्साह का माहौल रहा। भव्य जयंती समारोह और शोभायात्रा के समापन के बाद, समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।

प्रमुख मांगें -अवकाश और प्रतिमा स्थापना

शोभायात्रा के बाद समाज के लोग और जनप्रतिनिधि कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहाँ मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के नाम एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मुख्य रूप से दो मांगें रखी गईं जिसमें प्रथम मांग सार्वजनिक अवकाश की घोषणा- सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर प्रदेश में राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। एवं द्वितीय मांग

प्रतिमा की स्थापना- शहर के प्रमुख स्थान पर सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि भावी पीढ़ियां उनके गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले सकें।

समारोह और नेतृत्व

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती चंदा कौशल सिंह कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में एस.डी. तिरपुड़े और अरूणा तिरपुड़े, एड. प्रकाश वर्मा,सुरेंद्र भारती उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय विनीत सदस्यों ने “अशोक महान अमर रहें” के नारों के साथ अनुशासनबद्ध तरीके से मार्च किया।

यात्रा ग्राम पंचायत मझगवां भट्टा से कलेक्ट्रेट कार्यालय, होते हुए सेमरिया चौराहा सतना में समापन किया गया ।

मुख्य वक्ता में प्रो. अजीत जायसवाल और सन्नुजीत रहे वही विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार और पंकज सेन रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक के शांति और मानवता के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं और उन्हें उचित सम्मान देना शासन का कर्तव्य है।समारोह के अंत में सरपंच चंदा कौशल सिंह कुशवाहा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और समाज में एकता व समरसता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में ये भी रहे शामिल- रामराज कुशवाहा, देवशरण कुशवाहा, शिवमंगल कुशवाहा, विश्वनाथ कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, जीतेन्द्र कुशवाहा, शैलेन्द्र कुशवाहा, कौशल चौधरी, विनोद चौधरी, रमाकांत चौधरी, दिलीप चौधरी, छत्रपाल चौधरी, चुन्नी लाल रावत (सरपंच). जयनारायण कुशवाहा, अमित कुशवाहा, किशोरी चौधरी, मुरारी आदिवासी, छविलाल आदिवासी, भोला पटेल, संतोष कुशवाहा, राजेश जायसवाल, रामनरेश वर्मा (सरपंच), मनफेर चौधरी (सरपंच), मनभरण कोल, चुन्नीलाल प्रजापति, देवराज प्रजापति, प्रकाश चौधरी , सावन कपूर-मीडिया प्रभारी, सुरेन्द्र भारती, कुंजीलाल प्रजापति, राजलाल-रानी प्रजापति (जनपद सदस्य), रामसखा कुशवाहा, दाबूलाल कुशवाहा, सुरेन्द्र कोल, सुखलाल चौधरी, शिवकुमार चौधरी, खिलावन चौधरी, शिव कोल, खुल्ला चौधरी, प्रोफेसर जायसवाल, गोरे चौधरी, सत्यम् चौधरी, शेरू चौधरी, प्रदीप यादव, राजू रावत, गोरेलाल प्रजापति ।

0Shares
hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service