भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा पुराने कृषि उपज मण्डी अमरपाटन में विशाल किसान महा पंचायत चिन्तन सम्मेलन का आयोजन
मैहर /सतना किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन द्वारा पुराने कृषि उपज मण्डी अमरपाटन में विशाल किसान महा पंचायत चिन्तन सम्मेलन का आयोजन यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्याय मागे राम त्यागी के मुख्य अतिथि में एवं जगदीश सिंह प्रदेश अध्यक्ष म०प्र० की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कमेटी प्रदेश कमेटी जिला संभाग से आये किसान प्रतिनिधियों एवं हजारो किसानो की उपस्थिति में किया गया किसान पंचायत में वक्ताओं ने अपने सुक्षाव व विचार रखे विचार विमर्स उपरान्त सामूहिक निर्णय कर प्रस्ताव पारित किये गये पारित प्रस्तावों को ज्ञापन पत्र के माध्यम से क्रियान्वयन हेतु आपकी ओर सादर सम्प्रेषित है जो निम्नानुसार है।
1. सभी फसलो की एम०एस०पी० स्वामीनाथन कमेटी सी-2 + 50 फार्मूले के तहत लागू की जाये। एवं एम०एस०पी० को कानूनी गारण्टी दी जाये
2. खेती किसानी में काम आने वाले सभी कृषि यंत्र में सभी कृषि दवाईयों को जी०एस०टी० से मुक्त किया जाये।
3. प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना में सुधार कराया जाये। लघु एवं सीमान्त किसानो की बीमा प्रीमियम केन्द्र और राज्य सरकार बहन करे।
4. ग्राम बिगौडी सन्नेही सिगटी, झिरिया पगरा एवं अन्य गांव की कृषि भूमि मेसर्स डालमिया सीमेन्ट (भारत) को 40 वर्षीय लीज पर देने की प्रक्रिया प्रशासन द्वारा शुरू की गयी है। उसे निरस्त किया जाये।
5. केन्द्र सरकार द्वारा किसानो को के०सी०सी० 3 लाख से बढ़ा कर 5 लाख करने की घोषणा का क्रियान्वयन बैंक शाखाओं द्वारा कराया जाये एवं किसानो को के०सी०सी० एवं डेरी लोन समय सीमा पर उपलब्ध कराये जाये।
6. अवारा गाँ वंश जंगली जानवर से किसानो की फसल सुरक्षा के स्थायी समाधान कराये जाये। महाराष्ट्र की सरकार दर्ज पर प्रति गाँ वंश पालने पर प्रति गौ वंश 40 रू प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि दी जाये।
7. दूध समितियों के दुग्ध प्रदायक बिल का पिछले वर्ष का बकाया भुगतान अविलम्ब कराया जाये व दूध का रेट 9 रूपये प्रति फैट किया जाये।
8. बरगी एवं बाणसागर की बहुती नहर का कार्य अविलम्ब पूर्ण कराकर किसानो के खेतो तक सिंचाई हेतु पानी पहुचाया जाये।
9. रसायनिक, खाद यूरिया डी०ए०पी० की अपूर्ति जो ई टोकेन व्यवस्था द्वारा शुरू करायी गयी हैं उसको पारदर्शी बनाया जाये। एवं किसानो की सभी भूमियों का किसान फार्मर आई०डी० में सत्यापन कराया जाये। रासायनिक खाद की काला बाजारी व नकली खाद बीज की बिक्री पर कठोर प्रतिबन्ध लगाया जाये।
10. बिजली विभाग द्वारा घरेलू एवं पंप कनेक्शनों में मनमानी भार वृद्धि करके जो विद्युत बिल बढाये गये हैं उन्हे समाप्त किया जाये व वास्तविक खपत से बिल जारी किये जाये। लाइन मेन्टीनेन्स सडी गली तारे केबिल बदली जाये। एवं लो बोल्टेज के समस्या के स्थायी समाधान के लिये अतिरिक्त ट्रान्सफार्मर व सबस्टेशन स्थापित कराये जाये।
11. नक्शा विहीन ग्रामों के नवीन नक्शा उपलब्ध कराये जाये व तहसील कार्यालयों में लम्बित राजस्व प्रकरण सीमांकन बटनवारा वारिसाना आदि का समय पर निराकरण किया व व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त किया जाये।
12. किसान सम्माननिधि 6000 से बढ़ा कर 12000 वार्षिक की जाये। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के सभी प्रावधानों को मध्य प्रदेश में लागू किया जाये उद्योग कारखानो के लिये कृषि भूमि का अधिग्रहण किसानो की सहमति से की जाये व उनके वारिसों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये।
13. बैंक की शाखाओं में कर्मचारियों का स्टाफ बढाया जाये स्टाफ कम होने से किसानो को एवं उपभोक्ताओं का काफी दिक्कते हो रही है।
14. व्हाईट साइगर सफारी एवं पठरा, कैमोर जंगल एवं पहाड़ो में जंगली जानवर रोज नील गाये सुअर, बंदर आदि से किसानो की फसलों की सुरक्षा का स्थायी समाधान कराया जाये।

