Headlines

बिहार में 25 साल बाद बंपर वोटिंग प्रतिशत 60 के पार

बिहार विधानसभा के पहले चरण के लिए 18 जिलों के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, बिहार राज्य के इतिहास में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत हासिल करने की ओर अग्रसर है। हालांकि, अभी आंकड़े शाम पांच बजे तक के ही आए हैं। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शाम 5:00 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। 3 बजे तक बिहार में 53.77 प्रतिशत वोटिंग हुई है 18 जिलों में से, बेगूसराय में सबसे अधिक 67.32 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद गोपालगंज में 64.96 प्रतिशत और मुजफ्फरपुर में 64.63 प्रतिशत मतदान हुआ। पटना जिले में 55.02 प्रतिशत मतदान हुआ। लखीसराय जिले में 62.76 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद मधेपुरा में 65.74 प्रतिशत मतदान हुआ। आज शाम पांच बजे तक भोजपुर जिले में 53.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बक्सर में 55.10 प्रतिशत, दरभंगा में 58.38 प्रतिशत, खगड़िया में 60.65 प्रतिशत, मुंगेर में 54.90 प्रतिशत, नालंदा में 57.58 प्रतिशत, सहरसा में 62.65 प्रतिशत, समस्तीपुर में 66.65 प्रतिशत, सारण में 60.90 प्रतिशत, शेखपुरा में 52.36 प्रतिशत, सीवान में 57.41 प्रतिशत और वैशाली में 59.45 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में, राघोपुर में 64.01 प्रतिशत, महुआ में 54.88 प्रतिशत, अलीनगर में 58.05 प्रतिशत, तारापुर में 58.33 प्रतिशत, लखीसराय में 60.51 प्रतिशत, छपरा में 56.32 प्रतिशत, बांकीपुर में लगभग 40 प्रतिशत, फुलवारी में 62.14 प्रतिशत, रघुनाथपुर में 51.18 प्रतिशत, सीवान में 57.38 प्रतिशत और मोकामा में 62.16 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव, भाजपा नेता सम्राट चौधरी और मंगल पांडे और जदयू के श्रवण कुमार और विजय कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं के भाग्य का फैसला होगा। तेज प्रताप यादव भी पहले चरण में मैदान में हैं।। तीन बजे तक सबसे ज्यादा बेगूसराय 59.82% में जबकि, सबसे कम वोटिंग पटना 48.69% में हुई है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा।

अव्यावहारिक वादों को जनता ने नकारा: चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने दावा किया है कि इस बार बिहार में एनडीए एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहा है। जिस तरह से पहले चरण में वोट पड़े हैं, उससे हमारा विश्वास और भी मजबूत हुआ है। जनता ने महागठबंधन की झूठी बातों और अव्यावहारिक वादों को नकार दिया है।बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार: राजीव रंजन प्रसाद
प्रथम चरण के मतदान के बाद जदयू ने यह दावा किया कि एनडीए जीत की राह पर अग्रसर है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार के जागरूक मतदाताओं ने विकास, सुशासन, सशक्तिकरण, रोजगार एवं सामाजिक सद्भावना के क्षेत्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे और एनडीए की सरकार बनेगी ।

पहले चरण में 100 सीट जीत रहे: सम्राट चौधरी
बिहार के डिप्टी सीएम और तारापुर से भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी दावा करते हुए कहा कि पहले चरण में 100 सीट जीत रहे हैं। ज्यादा वोटिंग का फायदा एनडीए को।
121 सीटों पर 60.13 फीसदी वोटिंग
शाम पांच बजे तक 18 जिलों में 121 सीटों पर 60.13 फीसदी वोटिंग हुई है। 25 वर्षों में पहली बार मतदान का आंकड़ा 60 प्रतिशत के पार गया है। इससे पहले 1990, 1995 और 2000 के चुनाव में 60 प्रतिशत से ऊपर मतदान हुआ था। 2020 के विधानसभा चुनाव में 57.29% मतदान हुआ था। इस बार आंकड़ा ऊपर जा रहा है।

एनडीए कम से कम 75% सीटों पर आगे: विजय कुमार सिन्हा
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हुए हमले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “महागठबंधन के अराजक तत्वों ने कई जगहों पर लगातार ऐसी हरकतें की हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर मामले सामने आए हैं, लेकिन कई जगहों पर नहीं…उनकी निराशा अब दिख रही है क्योंकि आज हुए मतदान में एनडीए कम से कम 75% सीटों पर आगे है।
“भाजपा और राजद समर्थकों के बीच झड़प
आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर बूथ पर वोट के सवाल को लेकर गुरूवार की शाम भाजपा और राजद समर्थकों के बीच झड़प हो गई। मारपीट में राजद का पोलिंग एजेंट संदीप कुमार घायल हो गए। बाद में सूचना मिलने पर धोबहां थाना पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस स्थिति को सामान्य करने में लगी है।सिर में चोटें आई हैं।2020 में, मतदान तीन चरणों में हुआ था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 125 सीटें मिलीं, जबकि विपक्षी महागठबंधन (एमजीबी) को 110 सीटें मिलीं। प्रमुख दलों में, जनता दल (यूनाइटेड) को 43 सीटें, भाजपा को 74, राजद को 75 और कांग्रेस को 19 सीटें मिलीं। जदयू ने 115, भाजपा ने 110, राजद ने 144 और कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा। बिहार में पहले चरण का मतदान, जिसमें 121 विधानसभा सीटें शामिल हैं, शाम 6:00 बजे समाप्त होगा। सुरक्षा कारणों से, कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय घटाकर शाम 5:00 बजे कर दिया गया है। शेष 122 निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

0Shares
hacklink satın al holiganbet pusulabet holiganbet holiganbet betcio galabet betplay betzula betpark meritking grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet holiganbet padisahbet holiganbet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş bahiscasino ikimisli hilbet betcio betplay betcio setrabet atlasbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş amkbet perabet perabet giriş betsalvador holiganbet holiganbet