प्रभारी मंत्री से मिला चेंबर का प्रतिनिधि मंडल,
6 मांगपत्र सौपे
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज सतना के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।
चेंबर मंत्री हरिओम गुप्ता ने बताया कि चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विंध्य व्यापार मेला हेतु 8 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने हेतु पत्र सौंपा। साथ ही टिंबर व्यापारियों हेतु टिंबर जोन बनाकर शहर के बाहर टिंबर व्यापारियों को स्थापित करने की मांग की एवं जिले में लागू होने वाले शासकीय गाइड लाइन की विसंगतियों से प्रभारी मंत्री महोदय को अवगत कराया गया,सतना शहर की ऊबड़ खाबड़ सड़कों के संदर्भ में भी उन्हें जानकरी दी गई एवं राइस मिलों के अपग्रेडेशन और राइस मिलर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा,सामाजिक कार्य कर रही संस्थाओं से संपत्तिकर न लेने की मांग की गई। जिस पर प्रभारी मंत्री महोदय ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा मंत्री हरिओम गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल सतना मोटर ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष मनोज शर्मा गगनेंद्र प्रताप सिंह राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहन शर्मा ललित माहेश्वरी दर्शन अरोरा कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु सिंह अरोरा,सुनील जायसवाल,प्रवीण मित्तल अशोक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

