Headlines

धरनावदा में दर्दनाक हादसा — रोटावेटर में फंसने से 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

गुना। जिले धरनावदा गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक मोहित धाकड़ पिता पवन धाकड़ अपने दोस्त के साथ खेत पर पंजा चलाने गया था। इस दौरान उसका दोस्त ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि मोहित पीछे से ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पीछे लगे रोटावेटर में जा फंसा। रोटावेटर में फंसने से मोहित का हाथ और सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शाम लगभग 6 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। घटना के बाद खेत पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही धरनावदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहित धाकड़ परिवार में दो भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती-बाड़ी का सारा काम संभालता था। उसकी अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में इस हादसे से गमगीन माहौल बना हुआ है।
0Shares
hacklink satın al holiganbet pusulabet holiganbet holiganbet betcio galabet betplay betzula betpark meritking grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet holiganbet padisahbet holiganbet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş bahiscasino ikimisli hilbet betcio betplay betcio setrabet atlasbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş amkbet perabet perabet giriş betsalvador holiganbet holiganbet