Headlines

सतना कचहरी में नगर निगम का ‘शो-पीस’ प्याऊ: भीषण गर्मी में हलक सूख रहा, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग*

कचहरी में नगर निगम का ‘शो-पीस’ प्याऊ: भीषण गर्मी में हलक सूख रहा, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

मामला सतना कचहरी का

सतना। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच जहां इंसान को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है, वहीं सतना जिला कचहरी परिसर में नगर निगम की लापरवाही की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। कचहरी में आने वाले हजारों पक्षकारों और वकीलों के लिए नगर निगम की ओर से खोला गया प्याऊ आज केवल एक ‘शो-पीस’ बनकर रह गया है।

 हरे पर्दे के पीछे छिपी बदहाली

कचहरी परिसर में एक तरफ मोटरसाइकिलें खड़ी हैं और दूसरी तरफ डंडों के सहारे हरा पर्दा तानकर प्याऊ की रस्म अदायगी की गई है। लेकिन हकीकत यह है कि इस तपती दोपहर में यहां पानी का नामोनिशान नहीं है। दूर-दराज के गांवों से पेशी पर आए लोग और दिनभर पैरवी करने वाले अधिवक्ता अपनी प्यास बुझाने के लिए भटकने को मजबूर हैं। प्याऊ के नाम पर किया गया यह इंतजाम सिस्टम की नाकामी को साफ बयां कर रहा है।

स्मार्ट सिटी के दावों पर ‘घड़े’ भारी

करोड़ों रुपये खर्च कर सतना को स्मार्ट बनाने का दावा करने वाला नगर निगम प्रशासन कचहरी जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर शुद्ध पेयजल तक उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। परिसर में लगे प्याऊ सूखे पड़े हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन केवल कागजों पर प्याऊ खोलकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है, जबकि धरातल पर लोग प्यासे मर रहे हैं।

निजी होटलों और बोतलों का सहारा

पानी की व्यवस्था न होने के कारण मजबूरन लोगों को पैसे खर्च कर ठंडी बोतलों या निजी होटलों का सहारा लेना पड़ रहा है। कचहरी में घंटों अपनी बारी का इंतजार करने वाले बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह स्थिति किसी सजा से कम नहीं है। नगर निगम की इस सुस्त कार्यप्रणाली ने एक बार फिर आम जनता की बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी को उजागर कर दिया है।

जनता का सवाल: आखिर कब तक?

कचहरी आने वाले नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल दिखावे के लिए प्याऊ न खोले जाएं, बल्कि उनमें नियमित रूप से ठंडे और साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अगर न्याय के मंदिर (कचहरी) में ही आम आदमी को पानी के लिए संघर्ष करना पड़े, तो शहर के बाकी हिस्सों के हालात का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

0Shares
hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service