Headlines

सतना सांसद पुत्र विकल्प सिंह को MPCA ने दिखाया बाहर का रास्ता: ‘अवैधानिक’ गतिविधियों के आरोप में एडहॉक कमेटी से छुट्टी, एक साल का बैन!

सतना सांसद पुत्र विकल्प सिंह को MPCA ने दिखाया बाहर का रास्ता: ‘अवैधानिक’ गतिविधियों के आरोप में एडहॉक कमेटी से छुट्टी, एक साल का बैन!

सतना/रीवा। खेल की पिच पर राजनीति के ‘शॉर्टकट’ से चौके-छक्के लगाने की कोशिश कर रहे सतना सांसद गणेश सिंह के पुत्र विकल्प सिंह को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के कड़े रुख के बाद, रीवा डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन (RDCA) ने विकल्प सिंह सहित तीन सदस्यों को जिला क्रिकेट संघ सतना की तदर्थ (Ad-hoc) समिति से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

 सत्ता की हनक पड़ी भारी: MPCA के अल्टीमेटम पर हुई कार्रवाई

रीवा संभागीय क्रिकेट संघ द्वारा 1 मई 2026 को जारी पत्र के अनुसार, MPCA इंदौर ने 30 अप्रैल 2026 को निर्देश दिए थे कि एडहॉक कमेटी से  विकल्प सिंह,  राजेश कैला और  रतन श्रीवास्तव को तत्काल हटाया जाए। मामला इतना गंभीर था कि MPCA ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि इन तीनों को बाहर नहीं किया गया, तो रीवा डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन (RDCA) की मान्यता (Affiliation) ही खत्म कर दी जाएगी।

 अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त होने का गंभीर आरोप

इस पूरे घटनाक्रम ने सांसद पुत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि इन तीनों पूर्व सदस्यों को ‘अवैधानिक गतिविधियों’ में लिप्त होने के कारण हटाया गया है। आरोपों के अनुसार, ये सदस्य बिना किसी अधिकार के नए मेम्बर बनाने के लिए अखबारों में विज्ञापन निकाल रहे थे और MPCA द्वारा निर्धारित चुनाव की तारीखों को चुनौती दे रहे थे। इसी अनुशासनहीनता को देखते हुए RDCA ने आदेश जारी किया है कि अगले एक वर्ष तक इन्हें संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन की किसी भी गतिविधि का दायित्व नहीं सौंपा जाएगा।

त्यागपत्र का ‘ड्रामा’ भी हुआ फेल

कार्रवाई की भनक लगते ही इन सदस्यों ने एक ‘सामूहिक त्यागपत्र’ का दांव भी खेला, लेकिन RDCA ने उसे सिरे से खारिज कर दिया। पत्र के अनुसार, इस तथाकथित त्यागपत्र में किसी के हस्ताक्षर तक नहीं थे और यह केवल शर्तों पर आधारित था। एसोसिएशन ने इसे अमान्य घोषित करते हुए इन्हें ‘दायित्वों से मुक्त’ करने के बजाय सीधे बर्खास्तगी की मुहर लगा दी।

सांसद की साख पर लगा ‘राजनीतिक बोल्ड’

सतना में विकास की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले सांसद गणेश सिंह के लिए यह खबर किसी बड़ी फजीहत से कम नहीं है। क्रिकेट जैसे खेल में नियम-कायदों को ताक पर रखकर मनमानी करने के प्रयासों ने उनके पुत्र विकल्प सिंह को आईना दिखा दिया है। खेल प्रेमियों का कहना है कि मैदान पर प्रतिभा चलती है, पिता का पद नहीं। MPCA की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि क्रिकेट के मैदान में ‘अवैधानिक’ पैंतरेबाजी के लिए कोई जगह नहीं है।

अब क्या होगा?

विकल्प सिंह, राजेश कैला और रतन श्रीवास्तव के स्थान पर अब  राजीव रिसोडकर और  प्रसून कनमाडीकर को तदर्थ समिति में नामांकित किया गया है। अब समिति के चार सदस्य मिलकर सतना जिला क्रिकेट संघ के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

0Shares
hacklink satın al instagram unban service instagram unban service matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş ngsbahis ngsbahis giriş