डॉ अमित सिंह पुनः जिलाध्यक्ष सुखेन्द्र सिंह जिला संगठन मंत्री बने
सतना: आम आदमी पार्टी सतना की जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर एवं सह प्रभारी दिल्ली विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी द्वारा घोषित सूची के अनुसार डॉ.अमित सिंह को जिला अध्यक्ष की पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सुखेन्द्र को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। तथा ममता पाठक की प्रदेश सचिव महिला विंग,सीता सिंह को संयुक्त सचिव महिला विंग, निशांत श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग,राहुल सिंह परिहार एवं देवांशू द्विवेदी को प्रदेश सचिव,राजाराम यादव को प्रदेश सचिव ओबीसी विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
वहीं इंजी. नरेंद्र कनौजिया,ध्रुव सिंह परिहार,रोहित पाण्डेय,धर्मेंद्र मिश्रा एवं राजीव सिंह परिहार को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि वीरेन्द्र सहाय सक्सेना जिला,हरी यादव,धीरेन्द्र सिंह,उमाशरण यादव एवं विनय प्रजापति को जिला सचिव बनाया गया है। तथा जिला संयुक्त सचिव लक्ष्मण मल्लाह,अरविंद शुक्ला,ध्रुव पांडे,महेंद्र सिंह परिहार,गोकुल तिवारी,मनीष सिंह,निरंजन सिंह परिहार,मोनू नामदेव,बलराम पाठक,चंद्रकांत जायसवाल को बनाया गया है। वहीं अनुराग सिंह को जिलाध्यक्ष ओबीसी विंग,राम कलेश साकेत को जिलाध्यक्ष एस सी विंग,ददुआ मवासी को जिलाध्यक्ष एस टी विंग,ज्वाला प्रसाद शुक्ला को जिलाध्यक्ष एजुकेशन विंग,अर्जुन दाहिया को जिलाध्यक्ष किसान विंग,शफीक खान को जिलाध्यक्ष माइनॉरिटी विंग,सुनील सिंह बघेल को जिलाध्यक्ष इंटेलेक्चुअल विंग, एडवोकेट विनय वर्मा को जिलाध्यक्ष लीगल विंग,विनोद सोनी को जिलाध्यक्ष ट्रेड विंग,प्रभुनाथ तिवारी को जिलाध्यक्ष लेबर विंग,बसंत विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष एक्स सर्विसमैंन,अनिल गर्ग पिंटू को जिला प्रवक्ता,शिवम् यादव को जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया,मधु पांडे को जिलाध्यक्ष महिला विंग,निशा सिंह मरावी एवं आरती वर्मा को जिला उपाध्यक्ष महिला विंग,सत्यभामा सोनी को जिला सचिव महिला विंग,ओबीसी विंग का जिला उपाध्यक्ष मेदनी प्रताप सिंह,राजाराम कुशवाहा,दिनकर दयाल सेन, शोभलाल कुशवाहा,सुरेश सेन को बनाया गया हैं। वहीं ओबीसी विंग के जिला सचिव की जिम्मेदारी फूल चंद्र सिंगरौल, गोरेलाल पटेल, सुशील विश्वकर्मा, शिवेंद्र सिंह को दी गई है, किसान विंग का जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर द्विवेदी जबकि जिला सचिव धर्मेंद्र सिंह पटेल, एस सी विंग का जिला उपाध्यक्ष शिवनारायण दाहिया तथा सचिव भगवान दीन ढोहर,वहीं ट्रेड विंग का जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन सोनी एवं दीप चंद गुप्ता को बनाया गया हैं जबकि दीन बंधु सोनी को ट्रेड विंग का जिला सचिव बनाया गया है।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने पुनः जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टीम सतना में संगठन को नई दिशा और गति देगी। नई कार्यकारिणी के साथ हम सतना में जनसरोकारी राजनीति को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।