Headlines

सतना में ‘कोल कर्मयोगी’ कार्यशाला का भव्य आगाज, 15 जिलों के प्रतिनिधि जुटे

सतना में ‘कोल कर्मयोगी’ कार्यशाला का भव्य आगाज, 15 जिलों के प्रतिनिधि जुटे

 

सतना: मध्य प्रदेश कोल आदिवासी समाज सेवा संघ के तत्वाधान में आज शनिवार को जय स्तम्भ कम्युनिटी हॉल में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का गरिमामय शुभारंभ हुआ। “कोल कर्मयोगी” विषय पर आधारित इस कार्यशाला के प्रथम और द्वितीय सत्र में समाज के बौद्धिक और प्रशासनिक दिग्गजों ने सहभागिता की। जिसमें मुख्य अतिथि संजय रावत (सहायक संचालक, रीवा), कार्यक्रम की

अध्यक्षता इंजीनियर एस.बी. रावत (कार्यपालन यंत्री, रीवा) ने की वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर रामलाल रावत (PCO, मैहर) रहे ।

कार्यक्रम में विंध्य क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश प्रसाद कोल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस भव्य आयोजन की सफलता में जिला इकाई सतना के पदाधिकारियों की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने व्यवस्थाओं की कमान संभाली।

 कार्यक्रम का समापन कल पारंपरिक दादर गीत एवं नृत्य के साथ किया जाएगा।

0Shares