रामपुर बाघेलान जनपद के ग्रामों में पीने के पानी का भीषण संकट
खम्हारिया जनपद सदस्य, विनोद तिवारी ने सतना कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सतना/रामपुर बघेलान- आज दिनांक 26/02/2026 खम्हारिया जनपद सदस्य एवं युवा समाज सेवी विनोद तिवारी ने क्षेत्र में व्याप्त पेय जल संकट को लेकर आज जिला कलेक्टर सतीश कुमार यस से मिलकर ज्ञापन सौंपा ।
*इन ग्रामों में पेय जल का भीषण संकट*
जनपद पंचायत रामपुर बाघेलान के कोटर तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों जैसे – खम्हरिया, बरदाडीह, गजिगवां, गढ़वा खुर्द, तिहाई, रजरवार, खाम्हा, बिहरा, पटनाखुर्द, लखनवाह, देवरा, चितगढ़, गोलहटा, गोरड्या, मलगांव, चूल्ही, अबेर, मैनपुरा, अकौना, लौलाछ सहित पूरे रामपुर जनपद में पेयजल की अत्यंत गंभीर समस्या काफी समय से बनी हुई है। कोटर तहसील के अंतर्गत लगभग 700 से ज्यादा हैण्डपंप बिगड़े/खराब है। संबंधित विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उक्त समस्या उत्पन्न हुई है।
इन ग्रामों में अधिकांश हैंडपंप सूखे/खराब है तथा कई स्थानों पर नल-जल योजनाएं भी संचालित नहीं हैं, जिससे ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है और आमजन में आक्रोश व्याप्त है तथा गर्मी का मौसम भी आ गया है जिससे आगामी दिनो में पानी की भीषण समस्या व्याप्त होगी,हैंडपंप/ट्यूबवेल मरम्मत,नए हैंडपंप स्वीकृत,
नल-जल योजनाओं का सुधार/संचालन का कार्य प्राथमिकता से कराया जाए।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल स्थल निरीक्षण कराते हुए 15 दिवस के अंदर जनहित मे निराकरण करवाये जाने के बात पत्र के माध्यम से की है।


