Headlines

फर्जी वारिसाना एवं ऋण पुस्तिका तैयार कर आदिवासियों की बेशकीमती जमीन हड़पने वाले पटवारी एवं बिचौलियों के विरुद्ध EOW में आपराधिक प्रकरण दर्ज

फर्जी वारिसाना एवं ऋण पुस्तिका तैयार कर आदिवासियों की बेशकीमती जमीन हड़पने वाले पटवारी एवं बिचौलियों के विरुद्ध EOW में आपराधिक प्रकरण दर्ज

 

मैहर जिले की लगभग 3.500 हेक्टेयर आदिवासियों की बेशकीमती भूमि में फर्जीवाड़ा किया गया।

 

* बिचौलियों द्वारा अल्ट्राटेक सीमेन्ट मैहर को लगभग 2.50 करोड़ रु. में बेची गई उपरोक्त भूमि ।

 

वास्तविक भूमि स्वामी को जमीन के बदले नहीं मिली कोई धन राशि ।

 

मैहर जिले के ग्राम भदनपुर के गरीब आदिवासियों की बेशकीमती भूमि उनको धोखे में रखकर बिचौलियों द्वारा विक्रय करा दिये जाने संबंधी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत के सत्यापन में पाया गया कि श्री रामसिंह गोड़ निवासी ग्राम भदनपुर दक्षिण पट्टी तहसील एवं जिला मैहर के आधिपत्य की लगभग 3.500 हेक्टेयर कृषि भूमि जो वर्ष 10-11 तक राजस्व अभिलेख खसरा मे उसके नाम दर्ज थी, उक्त भूमियां श्री अशोक सिंह तत्कालीन हल्का पटवारी भदनपुर जिला मैहर एवं अन्य बिचौलियों द्वारा वर्ष 2012-13 के राजस्व खसरे में उसके पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह के नाम बिना उसकी जानकारी तथा बिना किसी सक्षम राजस्व अधिकारी के आदेश के वारिसाना दर्ज कराकर फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कराई गई, जबकि श्री रामसिंह गोड़ स्वयं जीवित थे तथा उनके 02 पुत्र एवं 03 पुत्रियां थीं। तत्पश्चात श्री राजेन्द्र सिंह को जमीन के नाम पर बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर उसको धोखे में रखकर श्री शोभा कोल निवासी ग्राम सलैया जिला मैहर एवं श्री बैजनाथ कोल निवासी ग्राम खरौंधी जिला मैहर के नाम रजिस्ट्री / राजस्व अभिलेख खसरा में दर्ज करवा दी गई। उपरोक्त भूमियां तत्पश्चात अल्ट्राटेक सीमेन्ट सरला नगर मैहर को लगभग 2.50 करोड़ रूपये में विक्रय करवा दिया गया, जिसकी जानकारी श्री राजेन्द्र सिंह को नहीं हो पाई और न ही उसे उपरोक्त भूमियों के बदले कोई धनराशि ही प्राप्त हुई।

 

उक्त प्रकरण में आरोपीगण (1) अशोक सिंह तत्कालीन पटवारी पटवारी हल्का भदनपुर दक्षिण पट्टी तहसील मैहर, जिला मैहर (2) शोभा प्रसाद कोल पिता बन्नेलाल कोल निवासी सलैया पोस्ट अजमाइन थाना बदेरा तहसील मैहर जिला मैहर (3) बैजनाथ कोल पिता बाबूलाल कोल निवासी खरौंधी पोस्ट जूरा थाना नादन देहात जिला मैहर (4) दीपक लालवानी पिता उत्तमचंद्र लालवानी निवासी मैहर (5) गोपाली उर्फ गोपाल आसवानी सिंधी निवासी मैहर (6) अज्जू उर्फ अजय पिता होलाराम सावलानी निवासी मैहर (7) कमला उर्फ प्रदीप कुमार सेन निवासी ग्राम बरा जिला मैहर (8) रामप्रकाश जायसवाल पिता बेड़िया प्रसाद जायसवाल निवासी ग्राम भदनपुर उत्तरपट्टी (9) अन्य संबंधित राजस्व अधिकारी एवं अन्य संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध धारा 120-बी, 420,467,468,471 भादवि एवं धारा 7, 13 (1) ए 13(2) भ्र.नि.अ. 1988 (संशोधन अधिनियम 2018) का अपराध घटित किया जाना प्रमाणित पाये जाने से उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध उपरोक्त धाराओं के अन्तर्गत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मे आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।