ग्राम पंचायत अजवाइन में मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती
कांग्रेस नेत्री डॉ रश्मि सिंह रही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
मैहर आज दिनांक 20/02/2026 को जिले के ग्राम पंचायत अजवाइन में छत्रपति शिवाजी महाराज जी की 396 वी जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई ,जहां सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री श्रीमती डॉ रश्मि सिंह रही , जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जमुना प्रसाद पटेल ने की।
मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री श्रीमती डॉ रश्मि सिंह ने अपने उद्बोधन में छत्रपति शिवाजी महाराज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे 16 वर्ष की आयु में किला जीतकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे । जीवन उन्होंने हमेशा बुद्धि और साहस का परिचय दिया, और स्वराज की स्थापना की और मराठा साम्राज्य की स्थापना की । देश उनके द्वारा किए गए बलिदान को कभी नहीं भूल सकता है । इतिहास में उनका नाम सदैव अमर रहेगा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश पटेल पुरोहित, अमृत लाल पटेल किसान नेता , पुरुषोत्तम पटेल सरपंच करौंदिया, डी एन सिंह संविधान प्रबोधक , गुलाब सिंह संविधान प्रबोधक,अयोध्या सिंह प्रदेश सचिव , अखिलेश सिंह प्रदेश संगठन मंत्री ओबीसी महासभा, नत्थू पटेल पूर्व सरपंच , कार्यक्रम के आयोजक काशी प्रसाद पटेल , प्रमोद पटेल,डॉ लक्ष्मण प्रसाद पटेल आदि।

